राची संसदीय सीट के लिए 35 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया दाखिल
राची संसदीय सीट के लिए नामाकन के आखिरी दिन 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। कुल 35 लोगों ने रांची सीट से नामांकन दाखिल किया।
जागरण संवाददाता, रांची : राची संसदीय सीट के लिए नामाकन के आखिरी दिन 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह कुल 35 अभ्यर्थी रांची लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं, समय के अभाव के कारण तीन अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकें। अंतिम दिन अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण छह बजे तक नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी होते रही। हालांकि, तीन बजते ही निर्वाची कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया गया था। अब 20 अप्रैल को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी होगी और 22 को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। अगर नाम वापसी के दिन यही संख्या बनी रही तो, इवीएम की संख्या तीन हो जाएगी। राष्ट्रीय राजनीतिक दल के तीन अभ्यर्थियों ने नामाकन दाखिल किया है। इसमें कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय, भाजपा से संजय सेठ और बीएसपी से विद्याधर प्रसाद शामिल है।
===========-----
रांची लोकसभा सीट में पर्चा दाखिल करने वालों की संख्या :
1. अरशद अयूब, निर्दलीय
2. जयप्रकाश प्रसाद, निर्दलीय
3. सतीश सिंह, निर्दलीय
4. राजेश कुमार, निर्दलीय
5. सिद्धेश्वर सिंह, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया
6. रामजीत महतो, प्राउटिस्ट सर्व समाज
7. धनेश्वर टोप्पो, निर्दलीय
8. सुबोधकात सहाय, आईएनसी
9. परमेश्वर महतो, झारखंड पार्टी
10. रंजीत महतो, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
11 जीतेंद्र ठाकुर, निर्दलीय
12 रामटहल चौधरी, निर्दलीय
13 विद्याधर प्रसाद, बीएसपी
14. संजय सेठ, भाजपा
15 राजू महतो, निर्दलीय
16. आलोक कुमार, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
17. अनूप कुमार सिन्हा, निर्दलीय
18 राजेश महतो, निर्दलीय
19 विकास चंद्र शर्मा, सीपीआई, एमएल रेड स्टार
20. अंजनी पाडे, (आदिवासी किसान मजदूर पार्टी)निर्दलीय
21 डॉ. चाइना मिंज, विकसित भारत निर्माण पार्टी
22. राजेश थापा, निर्दलीय
23. अमर कुमार महतो, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
24. कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय
25. अमित साहू, भारतीय माइनॉरिटी सुरक्षा महासंघ
26 मुख्तार अहमद, निर्दलीय
27. योगेश्वर मरर 'दीन' राष्ट्रीय समानता दल
28. हरिंद्रनाथ सिंह, अखिल भारत हिन्दू महासभा
29. नंदकिशोर यादवए निर्दलीय
30. ऐनुल अंसारी, निर्दलीय
31. संजय कुमार पाडे, टीएमसी
32. अमरेंद्र कुमार, झारखंड जनक्रांति मोर्चा
33. करमचंद्र भगत, निर्दलीय
34. सुनीता मुंडा, अंबेडकर राइट पार्टी
35. जूही परवीन, जनता काग्रेस