Move to Jagran APP

रांची में हवा को साफ सुथरा बनाने को खरीदी जाएंगी 3 वाटर स्प्रिंकलर व एंटी स्मोक गन

राजधानी की आबोहवा को ठीक करने और हवा से धूल धक्कड़ को खत्म करने के लिए नगर निगम वाटर स्प्रिंकलर खरीदने जा रहा है। 3 वाटर स्प्रिंकलर खरीदने का फैसला हुआ है। 12 चक्का वाहन पर लगी यह वाटर स्प्रिंकलर मशीन राजधानी की हवा को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त बनाएगी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 07:15 AM (IST)
रांची में हवा को साफ सुथरा बनाने को खरीदी जाएंगी 3 वाटर स्प्रिंकलर व एंटी स्मोक गन
रांची में हवा को साफ सुथरा बनाने को खरीदी जाएंगी 3 वाटर स्प्रिंकलर व एंटी स्मोक गन। जागरण

रांची, जासं । राजधानी की आबोहवा को ठीक करने और हवा से धूल धक्कड़ को खत्म करने के लिए नगर निगम वाटर स्प्रिंकलर खरीदने जा रहा है। 3 वाटर स्प्रिंकलर खरीदने का फैसला हुआ है। 12 चक्का वाहन पर लगी यह वाटर स्प्रिंकलर मशीन राजधानी की हवा को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त बनाएगी। इसके अलावा तीन एंटी स्मोक गन भी खरीदी जा रही है। एक एंटी स्मोक गन की कीमत 80 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। एंटी स्मोक गन भी 10 चक्का वाहन पर लगी मशीन होगी जो धूल और अन्य जहरीले कणों से वायु को मुक्त बनाएगी।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी रांची नगर निगम में मंगलवार को आयोजित इंटरनेशनल डे आफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज के मौके पर दी गई। इस मौके पर यहां कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। कार्यशाला का आयोजन रांची नगर निगम, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन लिमिटेड और सेंटर फॉर एनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के साथ मिलकर किया गया। इस आयोजन में राजधानी की आबोहवा को साफ सुथरा बनाने पर चर्चा हुई।

इसी दौरान नगर आयुक्त ने रांची नगर निगम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों से साझा किया। इस मौके पर नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसी अनुरूप प्रदूषण के स्रोतों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। साथ ही कचरे का बेहतर प्रबंधन करने की दिशा में कदम उठाया गया है। कचरे का जल्द ही निस्तारण शुरू कर दिया जाएगा। कचड़े को खुले में जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सड़क की धूल और वाहनों के उत्सर्जन में कमी के उपाय के लिए ही इस एंटी स्मोक गन और वाटर स्प्रिंकलर खरीदा जा रहा है।

राजधानी को क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने के लिए रमणीक रांची योजना शुरू की गई है। स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि बेहतर पर्यावरण एवं वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू किया जाए। राज्य सरकार शहर को स्मार्ट बनाने के लिए क्लीन और ग्रीन सिटी पर जोर दे रही है। इस कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा की तनुश्री भट्टाचार्य, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, रांची नगर निगम के सहायक जन स्वास्थ्य अधिकारी आनंद शेखर झा आदि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.