Move to Jagran APP

Jharkhand Road Accident: हादसे का बुधवार... हजारीबाग-गढ़वा-रांची में 6 लोगों की मौत

Jharkhand Road Accident हजारीबाग में ट्रक से बोलेरो टकरा गई। बोलेरो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गढ़वा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 11:33 AM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 04:06 PM (IST)
Jharkhand Road Accident: हादसे का बुधवार... हजारीबाग-गढ़वा-रांची में 6 लोगों की मौत
Jharkhand Road Accident: हादसे का बुधवार... हजारीबाग-गढ़वा-रांची में 6 लोगों की मौत

रांची, जेएनएन। Jharkhand Road Accident झारखंड में बुधवार को कई जिलों में सड़क दुर्घटना की खबर है। इसमें कुल छह लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्‍य घायल भी हैं। पहली घटना हजारीबाग में हुई है। हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरंगी में बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो में सवार चार लोग छपरा से रांची के नामकुम जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 33 मोरंगी के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो टकरा गई।

loksabha election banner

इसमें मौके पर ही बोलेरो सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायल तीन अन्य लोगों को रांची बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक अन्‍य की मौत हो गई। घायल व्‍यक्ति दीनानाथ चौहान नामकुम के सदाबहार चौक के रहने वाले हैं। वे चाय बगान में खटाल चलाते हैं। उनके बेटे गब्बर सिंह ने 15 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा ड्राइवर भी घायल हुआ है। मृतकों में दीनानाथ सिंह की पत्नी बेबी देवी, बेटी बबली और साला मनोज सिंह शामिल हैं। दीनानाथ सिंह के कमर की हड्डी टूट गई है। उनका नामकुम के अमेठिया नगर में इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव अंतर्गत चोरपनिया टोला में मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत मेराल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लातदाग गांव निवासी दिनेश बैठा की पत्नी कोराईल देवी उम्र करीब 38 वर्ष मंगलवार की देर शाम अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर से उसे धक्का लगा और वह गिर पड़ी। इसी बीच ट्रैक्टर का पिछला चक्का उस पर चढ़ गया।

घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल ले गए। अस्पताल में जांच के उपरांत डॉक्टर द्वारा कोरईल को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की तथा बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। वहीं महिला को धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।

बेडो में दो बाइक की टक्‍कर में दो की मौत

रांची से सटे बेडो थाना क्षेत्र के साई मंदिर रोड पर जामटोली पुल के समीप दो बाइक आपस में टकरा गए। इसमें दो की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य घायल हो गए। मृतकों में बैर टोली लापुंग निवासी 36 वर्षीय हल्कू मुण्डा व धुर्वा रांची निवासी 41 वर्षीय मनीष नीरज कच्छप शामिल हैं। घायलों में 18 वर्षीय अर्पण खलखो बनहोरा रांची व 35 वर्षीय बिरसा टोप्पो बिरम केल लापुंग शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.