विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारंडा ऑपरेशन के नायकों को केंद्र का सम्मान, IG अनूप बिरथरे सहित झारखंड पुलिस के 28 पदाधिकारियों को मिला दक्षता पदक

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:39 AM (IST)

केंद्र सरकार ने पूरे देश में विशेष अभियान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस दक्षता पदक की घोषणा की है, ...और पढ़ें

झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पदक मिला।

झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पदक मिला।

HighLights

  1. झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पदक मिला।

  2. माओवादियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए सम्मान।

राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार ने पूरे देश में विशेष अभियान के लिए 357, बेहतर अनुसंधानके लिए 123 व फॉरेंसिक साइंस में बेहतर करने वाले नौ अधिकारियों-जवानों के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस दक्षता पदक की घोषणा कर दी है। इन पदकों में झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों-जवानों को पुलिस दक्षता पदक मिला है।

इन अधिकारियों में झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार सहित सभी 28 अधिकारियों-जवानों को राज्य में माओवादियों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई व अभियान चलाने के लिए यह पदक दिया गया है। पिछले एक साल में पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में विशेष अभियान के चलते ही माओवादियों का सफाया हुआ है। इसमें इन अधिकारियों-जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

ऑपरेशन सफल रहा, माओवादियों को बड़ा झटका लगा और माओवादी बैकफुट पर आए। कई मारे गए, कुछ ने आत्मसमर्पण किया और कई माओवादी झारखंड छोड़कर दूसरे राज्यों में भागकर वहां आत्मसमर्पण कर दिए। इस बड़ी उपलब्धि के लिए ही केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक दिया गया है।

इन्हें मिला है केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस दक्षता पदक

अनूप बिरथरे (आईजी, झारखंड जगुआर), इंद्रजीत महथा (डीआईजी, झारखंड जगुआर), मिथिलेश कुमार (डिप्टी कमांडेंट), ज्ञान रंजन (डीएसपी), चंदन कुमार (डीएसपी), रमेश मुर्मू (इंस्पेक्टर), अमित रोशन कुल्लू (इंस्पेक्टर), मनोरजन प्रसाद सिंह (इंस्पेक्टर), अमृत केरकेट्टा (सब इंस्पेक्टर), संदीप तिर्की (सब इंस्पेक्टर), प्रभात कुमार महतो (सब इंस्पेक्टर), गौतम राणा (सब इंस्पेक्टर), दीनबंधु हांसदा (सब इंस्पेक्टर), लोहरा मुंडा (एएसआई) के नाम शामिल है।

इसके अलावा माधव लाल टोप्पो (एएसआई), जलिंद्र साहू (हवलदार), ऋषि रंजन (सिपाही), शिव कुमार महतो (सिपाही), फिरदूस अंसारी (सिपाही), जयदीप लकड़ा (डीएसपी), प्रदीप कुमार (डीएसपी), आकाश कुमार (सब इंस्पेक्टर), पवन कुमार चौधरी (सब इंस्पेक्टर), सैनिक समद (सब इंस्पेक्टर), अमृत कुमार पासवान (सब इंस्पेक्टर), रोहित कुमार-1 (सब इंस्पेक्टर), राज कुमार महतो (सिपाही) व मंगल सिंह हेम्ब्रम (सिपाही) के नाम भी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।