265 चतुर्थवर्गीय कर्मी बनेंगे क्लर्क
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 265 चतुर्थवर्गीय कर्मी निम्न वर्गीय लिपिक बनेंगे।
By Edited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 11:24 AM (IST)
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 265 चतुर्थवर्गीय कर्मी निम्न वर्गीय लिपिक बनेंगे। आयोग द्वारा इसे लेकर झारखंड राज्य क्षेत्रीय लिपिक सीमित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसके लिए 5 मार्च से 4 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न जिला समाहरणालयों में 147, कोषागारों में 33 तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में 85 निम्न वर्गीय लिपिक पदों पर नियुक्ति होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित जिलों में समूह घ का कर्मचारी होना अनिवार्य है। साथ ही दस साल का अनुभव भी जरूरी है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने के साथ टंकण का अनुभव भी अनिवार्य है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा मई माह में संभावित है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद टंकण जांच परीक्षा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें