Move to Jagran APP

झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर कैसे निर्धारित होगें रेट, आज रांची में क्या है तेल के दाम, सब कुछ यहां जानें

Jharkhand Petrol Diesel Price पेट्रो उत्पादों की कीमतें रोज सुबह बदलती हैं। लिहाजा आइओसीएल द्वारा भी आज सुबह यानि सोमवार 24 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर मूल्य तय किए जाते हैं।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:03 AM (IST)
झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर कैसे निर्धारित होगें रेट, आज रांची में क्या है तेल के दाम, सब कुछ यहां जानें
Jharkhand News : पेट्रो उत्पादों की कीमतें रोज सुबह बदलती हैं।

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Petrol Diesel Price : केंद्र सरकार ने विगत 03 नवंबर, 2021 से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 05 और 10 रुपये की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद से पेट्रो उत्पादों की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसके चलते ग्राहकों को आज भी राहत है।

loksabha election banner

आज भी पेट्रोल और डीजल की मूल्यों में नहीं किया हैं कोई परिवर्तन

बता दें कि पेट्रो उत्पादों की कीमतें रोज सुबह बदलती हैं। लिहाजा आइओसीएल द्वारा भी आज सुबह यानि सोमवार 24 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देश के अन्य हिस्सों के साथ ही झारखंड की राजधानी रांची में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग तीन माह से स्थिर हैं। यानि आज भी पेट्रोल और डीजल की मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया हैं।

राहत की बात है, टिकी हुई है पेट्रोल की कीमत

24 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 98.52 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है। जो राहत की बात है। हालांकि इस क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही यह राहत दी गई है। लिहाजा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहेगी। उक्त राज्यों में चुनाव के समाप्त होते ही एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

रांची में पेट्रोल-डीजल (24 जनवरी) का रेट

  • पेट्रोल : 98.52 रुपये प्रति लीटर
  • डीजल : 91.56 रुपये प्रति लीटर

झारखंड में 26 जनवरी से मिलेगा सस्ता पेट्रोल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष की शुरूआत में झारखंड के लोगों को पेट्रोल पर भारी छूट देने की घोषणा की है। जिसके तहत गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले लोगों को 26 जनवरी से 10 लीटर पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य 

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह तय होते हैं, जो सुबह छह बजे से लागू हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। भारत पेट्रोलियम, इंडियन आयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल हर सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करते हैं।

एसएमएस के जरिए जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इसके  इंडियन ऑयल (आइओसीएल) के ग्राहक आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.