Move to Jagran APP

Accidents: पलामू:अलग अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर

Accidents पलामू जिला(Palamu Distric) अंतर्गत हुसैनाबाद(Hussainabad) थाना क्षेत्र हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना(Road Accident) में 5 लोग घायल हो गए। पहली घटना हुसैनाबाद शहर के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप(Siddhanth Petrol Pump) के निकट जपला-छत्तरपुर मुख्य सड़क(Japla-Chattarpur Main Road) पर दो व चारपहिया वाहन के बीच टक्कर हो गई।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:54 AM (IST)
Accidents: पलामू:अलग अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर
Accidents : पलामू: अलग अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर

पलामू जासं। Accidents: पलामू जिला(Palamu Distric) अंतर्गत हुसैनाबाद(Hussainabad) थाना क्षेत्र हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना(Road Accident) में 5 लोग घायल हो गए। दोनों घटनाएं गुरुवार रात की है । पहली घटना हुसैनाबाद शहर के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप(Siddhanth Petrol Pump) के निकट जपला-छत्तरपुर मुख्य सड़क(Japla-Chattarpur Main Road) पर दो व चारपहिया वाहन के बीच टक्कर हो गई। इसमें 4 लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

loksabha election banner

इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर:

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सरयू रजवार, छेदी रजवार व दशरथ रजवार का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल रामजतन रजवार को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

पांच लोग हो गए घायल:

जानकारी के अनुसार घायल रामजतन गढ़वा जिला के उंटारी थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव का निवासी हैं। बताया जाता है कि सभी हुसैनाबाद के जमुआ गांव से कमांडर जीप पर सवार होकर बरक्षया कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात को जपला की ओर से जा रही सवारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे पांच लोग घायल हो गए।

घटना की जांच में जुटी पुलिस:

इधर सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहन को कब्जे कर लिया। इसके बाद थाना ले आई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर जपला दंगवार मुख्य सड़क के दुल्हर गांव के समीप पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर से हो गया। राहगीर व पुलिस प्रशासन के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.