Move to Jagran APP

झारखंड के पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर जल्द निर्णय, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कही यह बात

Jharkhand Para Teacher News मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के लौटते ही पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर निर्णय लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही कैबिनेट में नियमावली का प्रस्ताव लाया जाएगा। इधर प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्‍नति को लेकर शिक्षा विभाग रेस हो गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 06:29 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 06:36 AM (IST)
झारखंड के पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर जल्द निर्णय, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कही यह बात
Jharkhand Para Teacher News मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के लौटते ही पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर निर्णय लिया जाएगा।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड लौटते ही उनके स्थायीकरण व वेतनमान से संबंधित नियमावली पर निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया। उनके बुलावे पर प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा था।

loksabha election banner

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के राज्य से बाहर होने के कारण वे इस पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। नहीं तो वे सोमवार को ही मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के बाद प्रस्तावित नियमावली पर अपनी सहमति दे देते। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित नियमावली पर विधि विभाग, वित्त विभाग, कार्मिक विभाग की स्वीकृति में देर नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही उसे कैबिनेट से भी पास कराया जाएगा।

शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर रेस हुआ विभाग, 21 से 26 अक्टूबर तक होगी समीक्षा

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद तेज कर दी है। विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के पदाधिकारियों को जिलावार शिक्षकों की वरीयता सूची की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने इसे लेकर 21 से 26 अक्टूबर तक जिलावार समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत 21 अक्टूबर को खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़ एवं लातेहार, 22 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गढ़वा, पलामू एवं कोडरमा, 25 अक्टूबर को हजारीबाग, चतरा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रांची तथा 26 अक्टूबर को पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, जामताड़ा, देवघर एवं गोड्डा जिले की समीक्षा होगी।

इधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा है कि संघ के अथक प्रयास से ही प्रदेश के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रारंभिक शिक्षकों को प्रोन्नति देने के लिए वरीयता सूची निर्माण कर ग्रेड एक, दो, तीन, चार के साथ मास्टर वरीयता सूची निर्माण हेतु समय निर्धारित किया गया है। इसे लेकर उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.