Move to Jagran APP

Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्‍तान बोलीं- टोक्यो में अच्छा खेल रही टीम, मिले मौकों का उठाना होगा फायदा

Tokyo Olympics Indian Women Hockey Team Jharkhand News सुमराय टेटे ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम अच्छा खेल रही है पर मौके भुनाने में पिछड़ रही है। जर्मनी के खिलाफ मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करने में असफल रहे।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 05:56 PM (IST)
Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्‍तान बोलीं- टोक्यो में अच्छा खेल रही टीम, मिले मौकों का उठाना होगा फायदा
Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team सुमराय टेटे ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम अच्छा खेल रही।

रांची, खेल संवाददाता। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। टीम का प्रदर्शन ओवरआल ठीक रहा है, लेकिन मैच के अंतिम समय में टीम बिखर जा रही है। भारतीय महिला हाॅकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे भी मानती है कि टीम बढ़िया खेल रही है, पर मिले मौकों को भुनाने में सफल नहीं हो रही है। इस पर ध्यान देना होगा।

loksabha election banner

सुमराय ने कहा कि विश्व की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले दो क्वार्टर में भारतीय लड़कियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को जबर्दस्त टक्कर दी। लेकिन अंतिम दो क्वार्टर में टीम का प्रदर्शन बिखर गया। जर्मनी के खिलाफ मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करने में असफल रहे। ओलिंपिक में अगर आप चुकते हैं तो आपकी वापसी संभव नहीं है। टीम हाफ में अच्छा खेल रही है। अटैक भी कर रही है, पर मौके का लाभ उठा लें तो हम जीत हासिल कर सकते हैं।

टीम को अभी तीन मैच खेलना बाकी है और हम अपनी फिनिशिंग में सुधार कर लें तो जीत भी हासिल कर सकते हैं। टीम ने ओलिंपिक के लिए काफी मेहनत किया है और उनके खेल में यह नजर भी आ रहा है। यह पूछे जाने पर कि निक्की व सलीमा कैसा खेल रही है, पूर्व कप्तान ने बताया कि निक्की अनुभवी खिलाड़ी है। वह जानती है कि दबाव से किस तरह से निपटा जा सकता है, लेकिन सलीमा अभी युवा है। वह बेहतर खेल रही है। समय के साथ उसके खेल में और भी सुधार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.