Move to Jagran APP

Sanitation of Ranchi City: गेल अग्निशामक विभाग ने शुरू किया रांची शहर का सैनिटाइजेशन

Sanitation of Ranchi City कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन बचाव के हर संभव उपाय करने से पीछे नहीं हट रहा है। गेल के अग्निशामक विभाग ने शहर में कई जगह सैनिटाइजेशन का काम किया। इसके लिए जिला प्रशासन ने गेल से आग्रह किया था।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:58 PM (IST)
Sanitation of Ranchi City: गेल अग्निशामक विभाग ने शुरू किया रांची शहर का सैनिटाइजेशन
गेल के अग्निशामक विभाग ने शहर में कई जगह सैनिटाइजेशन का काम किया।

रांची,जासं।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन, बचाव के हर संभव उपाय करने से पीछे नहीं हट रहा है। नाइट कर्फ्यू के साथ मास्क चेकिंग का सघन अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर की बड़ी इमारतों और सकड़ों को भी सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन गेल इंडिया की मदद ले रहा है। गेल के अग्निशामक विभाग ने इस काम का जिम्मा उठाते हुए शुक्रवार को शहर में कई जगह सैनिटाइजेशन का काम किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के तहत मेन रोड में चर्च कांप्लेक्स को पूरी तरह से बाहर से सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन टीम के प्रमुख गेल अग्निशामक विभाग के सीनियर मैनेजर सौरव आंनद ने बताया कि सैनिटाइजेशन का पूरा काम गेल के जीएम आलोक कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। चर्च कांप्लेक्स में सैनिटाइजेशन के लिए सोडियम हाइपोक्लोरेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। संक्रमण के बढ़ते आकड़ों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के द्वारा गेल इंडिया से सैनिटाइजेशन के लिए आग्रह किया गया था। इसके बाद हमने काम शुरू किया है। आगे भी शहर की बड़ी इमारतों और सड़कों के सैनिटाइजेशन का काम हम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.