Move to Jagran APP

राजभवन पहुंची 1971 के भारत पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय का मशाल

भारत पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय की मशाल विभिन्न जगहों से होते हुए बुधवार को राजभवन पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 08:02 AM (IST)
राजभवन पहुंची 1971 के भारत पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय का मशाल
राजभवन पहुंची 1971 के भारत पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय का मशाल

राज्य ब्यूरो, रांची : भारत पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय की मशाल विभिन्न जगहों से होते हुए बुधवार को राजभवन पहुंची। दरअसल, भारतीय सेना वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध की सैन्य जीत के 50 वर्ष होने का जश्न मना रही है। इसके तहत स्वर्णिम विजय मशाल को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जा रहा है। इसी के तहत मशाल जुलूस राजभवन पहुंचा।

loksabha election banner

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने परमवीर अल्बर्ट एक्का के पुत्र विसेंट एक्का को सम्मानित किया। उन्होंने सभी वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है। हमारे जवान देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति तक देने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिक अपने वीर जवानों का हमेशा ऋणी रहेंगे। इस मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह तथा सेना के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

फ्लोरेंस कॉलेज आफ नर्सिंग में विदाई समारोह का आयोजन

जासं, रांची : इरबा स्थित फ्लोरेंस कॉलेज आफ नर्सिंग में बेसिक बीएससी के छात्र-छात्राओं की विदाई पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रुप से कॉलेज निदेशक एहसान अंसारी उपस्थित थे। अंसारी ने सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी हॉस्पिटल के रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप जहां भी कार्य करें इमानदारीपूर्वक करें सभी छात्र छात्राओं ने अपना 4 साल का अनुभव व्यक्त किए छात्रों ने कहा कि इस कॉलेज में पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.