Move to Jagran APP

बिजली चोरी करने वाले 30 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, 552 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने शुक्रवार को बिजली चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में रांची सर्किल में 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। इन पर चार लाख 12 हजार 696 रुपये का जुर्माना भी किया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 08:43 AM (IST)
बिजली चोरी करने वाले 30 लोगों पर दर्ज हुआ FIR। जागरण

रांची, जासं । झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने शुक्रवार को बिजली चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में रांची सर्किल में 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। इन पर चार लाख 12 हजार 696 रुपये का जुर्माना भी किया गया है। डोरंडा में बिजली चोरी करते हुए दो लोग पकड़े गए हैं। इन पर 24000 रुपये का जुर्माना किया गया है। कोकर में दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं।

loksabha election banner

कोकर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही 36 हजार 272 रुपये का जुर्माना किया गया। रांची न्यू कैपिटल इलाके में दो लोगों पर एफआईआर किया गया और 19 हजार 410 रुपये का जुर्माना हुआ है। रांची सेंट्रल में आठ लोगों पर एफआईआर हुआ है।  इन पर 99 हजार 588 रुपये का जुर्माना किया गया। रांची ईस्ट में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर एक लाख 19 हजार 506 रुपये का जुर्माना किया गया है। रांची वेस्ट में पांच लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर 69 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

बिजली बकायेदारों के काटे गए 552 कनेक्शन

रांची सर्किल में बिजली बकायेदारों के 552 कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर 60 लाख 21 हजार रुपये का बिल बकाया था। डोरंडा में 74, कोकर में 44, रांची न्यू कैपिटल में 71, रांची सेंट्रल में 28, रांची ईस्ट में 88, रांची वेस्ट में 107, खूंटी में 20, गुमला में 38, लोहरदगा में 34 और सिमडेगा में 48 कनेक्शन काटे गए हैं। झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रांची सर्किल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर दें। ताकि बिजली कनेक्शन कटने की दिक्कत से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.