Jharkhand: 21 नवंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, सरकार ने छठ को लेकर छुट्टी की दी अनुमति
Jharkhand Chhath Puja Holiday कार्मिक विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी की है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एनआइ एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले 20 नवंबर को झारखंड में सार्वजनिक छुट्टी थी।
रांची, राज्य ब्यूरो। आज शनिवार 21 नवंबर को झारखंड के सभी बैंक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने छठ को लेकर छुट्टी की अनुमति दे दी है। कार्मिक विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी की है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एनआइ एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया है। 21 नवंबर शनिवार को छठ महापर्व का प्रात: अर्घ्य दिया जाना है। इससे पहले 20 नवंबर को झारखंड में सार्वजनिक छुट्टी थी।
सरकारी संस्थानों में पहले से ही शनिवार को छुट्टी है। इसके अलावा अगले दिन रविवार होने से तीन दिन की छुट्टी मिल जा रही है। तीन दिन की छुट्टी का लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ बैंक के कर्मचारियों को भी मिल गया है।