Move to Jagran APP

JEE Main Result 2020: रांची के दयाल कुमार बने झारखंड टॉपर

NTA JEE Main Result 2020 जेईई मेन 2020 में 24 छात्रोंं ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। छात्र अपना रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 08:19 AM (IST)
JEE Main Result 2020: रांची के दयाल कुमार बने झारखंड टॉपर
JEE Main Result 2020: रांची के दयाल कुमार बने झारखंड टॉपर

रांची, जासं। NTA JEE Main Result 2020 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मुख्य परीक्षा सितंबर 2020 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें रांची के दयाल कुमार 99.9909553 परसेंटाइल के साथ झारखंड टॉपर बने हैं। जेईई मेन 2020 में 24 छात्रोंं ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। छात्र अपना रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जेईई मेन रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। गुजरात का न‍िसर्ग चड्डा टॉपर देश का टॉपर बना है।

loksabha election banner

बता दें कि जेईई-मेन के पेपर-1 और पेपर-2 के रिजल्‍ट के आधार पर 2.45 लाख विद्यार्थी जेईई-एडवांस में शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्‍तावित है। आज जारी परीक्षा परिणाम में देश के 24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। जिन छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं, उनमें सबसे अधिक 8 छात्र तेलंगाना के हैं। दिल्ली के 5, राजस्थान के 4, आंध्र प्रदेश के 3, हरियाणा के 2 और गुजरात व महाराष्ट्र के 1-1 छात्र को भी 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। जेईई-मेन की परीक्षा जनवरी माह में और इसी सितंबर में एक से छह तारीख तक आयोजित की गई थी। शुक्रवार को दोनों परीक्षाओं का परिणाम संयुक्त रूप से घोषित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.