Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi News: रांची में मिले 71 कोरोना मरीज, 4 डॉक्‍टर-नर्स पॉजिटिव

LIVE Coronavirus Ranchi. गुरुवार को रिम्स के अलावा बीआइटी मेसरा हरमू मोरहाबादी सिरमटोली रातू रोड कचहरी कांके आदि से पॉजिटिव मामले मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 03:24 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi News: रांची में मिले 71 कोरोना मरीज, 4 डॉक्‍टर-नर्स पॉजिटिव
LIVE Coronavirus Ranchi News: रांची में मिले 71 कोरोना मरीज, 4 डॉक्‍टर-नर्स पॉजिटिव

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में गुरुवार को कोरोना वायरस के 71 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक व्‍यक्ति की मौत भी हुई है। राजधानी में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इन दिनों सबसे अधिक मामले की पुष्टि रिम्स में हो रही है। इधर, गुरुवार को रिम्स के अलावा बीआइटी मेसरा, हरमू, मोरहाबादी,  सिरमटोली, रातू रोड, कचहरी, कांके आदि से पॉजिटिव मामले मिले हैं।

loksabha election banner

रिम्स के 2 डॉक्टर, 2 नर्स व सीनियर डॉक्टर की पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव

गुरुवार को भी कोरोना के 71 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें 2 रिम्स के जूनियर डॉक्टर और दो नर्सें शामिल हैं। इसके अलावा बीते दिनों रिम्स के एक वरीय चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी गुरुवार को पॉजिटिव मिली है। रिम्स कोविड टास्क फोर्स के सदस्यों ने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है। रिम्स से जितने भी चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिले हैं, सभी के परिजनों के सैंपल की टेस्ट की जा रही है। साथ ही रिम्स के भी विभिन्न विभागों में रैंडमली सैंपल की जांच की जा रही है।

रांची के अस्पतालों में कोरोना से छह लोगों ने तोड़ा दम

राजधानी में कोरोना का जहर जारी है। पॉजिटिव मामलों के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना ने फिर छह लोगों की जान ले ली। इनमें से चार रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती थी, जबकि अन्य दो पारस कोविड अस्पताल में भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार, रिम्स में जिनकी मौत हुई है, उनमें से एक सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा का रहने वाला 75 वर्षीय वृद्ध है।

दूसरा पिस्का मोड़ का रहने वाला 50 वर्षीय वृद्ध, तीसरा चतरा जिले का रहने वाला 55 वर्षीय मरीज व चौथा हजारीबाग का रहने वाला 75 वर्षीय मरीज है। दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण रिम्स रेफर किया गया था। क्रिटिकल केयर के हेड डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण इनकी मौत हो गई। वहीं चूना भट्ठा का रहने वाला वृद्ध अस्थमा का मरीज था। सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

पारस में गई दो मरीजों की जान, मौत हुई सुबह शव को देर रात भेजा रिम्स

इधर, रिम्स के अलावा पारस अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज लोहरदगा जिले का रहने वाला था, जबकि दूसरा रांची जिला के ही ठाकुर गांव का रहने वाला 38 वर्षीय युवक था। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मरीजों की स्थिति गंभीर थी। दोनों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। एक को हृदय की समस्या थी, वहीं अन्य को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

डॉक्टरों के लगातार देखरेख के बावजूद गुरुवार को दोनों की जान चली गई। वहीं मरीज की मौत के बाद शव को रिम्स भेजने की प्रक्रिया महज कुछ ही घंटों में की जाती है, मगर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोहरदगा के मृतक के परिजनों को देर रात तक इंतजार करना पड़ा। देर रात शव रिम्स के मोर्चरी में भेजी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.