अपनी संस्कृति और सभ्यता के बल पर निकलते रहे हैं संकट से : अर्जुन मुंडा
जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में जब भी संकट आया हम अपनी सभ्यता और संस्कृति के बल पर बाहर निकलते रहे हैं।
जागरण संवाददाता, राची : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में जब भी संकट आया है तो हम अपनी संस्कृति और सभ्यता के बल पर मुकाबला किया है। भारत ने अपनी सास्कृतिक विशिष्टता से दुनिया में एक अलग स्थान प्रस्तुत किया है। विश्व में जोहार, दूर से संबोधन एवं संवाद जो हमारी परंपरा रही है उसे संपूर्ण विश्व ने स्वीकारा है। भारत का नेतृत्व विश्व समुदाय के लिए भी और देश के जन-जन के लिए अनुकरणीय है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे लाइव सीरीज में रविवार को बोल रहे थे। इसका विषय वैशिष्ट्य जीवन मूल्य, परंपराओं के आधार पर विजय पाता भारतीय समाज व शासन के सार्थक प्रयास था।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को जागरूक किया। इसी का परिणाम है कि हम कोरोना पर काबू पाने में एक हद तक सफल हुए हैं। पीएम के ठोस निर्णय से अन्य देशों की तुलना में हमारे आकड़े निश्चित रूप से अलग हैं। जंगलों में स्थित आदिवासी गांवों में कोरोना का प्रभाव है कम
अर्जुन मुं़डा ने कहा कि मैं इस अवसर पर निश्चित रूप से कहूंगा देश के आदिवासी जो जंगलों में रहते हैं जहा संसाधनों की कमी है, आवागमन की सुविधा नहीं है, वहा तक कोरोना महामारी नहीं पहुंची है। गांवों में लोग शारीरिक दूरी बना कर रहते हैं। पहले भी जब महामारी आती थी, एक गांव से दूसरे गांव लोग नहीं जाते थे।
इस व्याख्यान को एक घटे में 10,000 से ज्यादा लोगों ने सुना। प्रांत अध्यक्ष प्रो नाथू गाड़ी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रात संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, राजीव रंजन देव पाडेय, दीपेश कुमार, विनीता कुमारी, विशाल सिंह सहित अन्य ने इसे सुना।