Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: जमशेदपुर से रांची लौटा मंदिर का पुजारी निकला कोरोना पॉजिटिव

LIVE Coronavirus Ranchi. जानकारी के अनुसार ट्रैवल हिस्ट्री जमशेदपुर से जुड़ा हुआ है। 3 दिन पूर्व जांच कराकर वापस रांची लौट गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:46 AM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: जमशेदपुर से रांची लौटा मंदिर का पुजारी निकला कोरोना पॉजिटिव
LIVE Coronavirus Ranchi: जमशेदपुर से रांची लौटा मंदिर का पुजारी निकला कोरोना पॉजिटिव

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates कोरोना संक्रमण से अब तक सुरक्षित रांची के एचईसी काॅलोनी, धुर्वा में महामारी ने दस्तक दे दी है। सेक्टर तीन गोलचक्कर के पास स्थित सीडी ब्लॉक से कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार की देर रात उसे पुलिस व मेडिकल टीम के सहयोग से रिम्स ले जाया गया। शनिवार की सुबह से इलाके को सील करने की पुलिस तैयारी कर रही है।

loksabha election banner

इधर, मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल हिस्ट्री जमशेदपुर से जुड़ा हुआ है। 3 दिन पूर्व जांच कराकर वापस रांची लौट गया था। शुक्रवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब जमशेदपुर में मेडिकल टीम उसे लेने पहुंची तो पता चला कि वह रांची पहुंच चुका है। आइएसडीपी को सूचना देने के बाद रांची जिला प्रशासन और मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया। वहीं देर रात मेडिकल टीम उसे रिम्स ले लाई है। संक्रमित गोलचक्कर के समीप एक मंदिर का पुजारी है। बताया जाता है कि इनकी पत्नी जमशेदपुर में लाइब्रेरियन है। यह एचईसी के सीएमडी के पीए के यहां भोजन करते थे।

इधर, रांची में कोरोना वायरस के कुल 129 पॉजिटिव केस हो गए हैं। बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार को भी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। गुरुवार को मिले कोरोना पॉजिटिव में से एक गर्भवती महिला है। वह कांके की रहने वाली है। इसकी कोरोना जांच रिम्‍स में हुई है। इसके अलावा गुरुवार को मिला एक अन्‍य कोरोना मरीज कैंसर का मरीज है। उसका इलाज फिलहाल मेडिका अस्‍पताल में चल रहा है। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव की जांच जमशेदपुर में हुई थी, इसलिए उसकी गिनती जमशेदपुर में हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.