माही केयर ने चलाया जागरूकता अभियान
राची विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर माही केयर फाउंडेशन ने गुरुवार को सघन ज
जागरण संवाददाता राची: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर माही केयर फाउंडेशन ने गुरुवार को सघन जागरुकता अभियान चलाया। महिलाओं को सैनेटरी नेपकिन के उपयोगिता को बताया। माहवारी के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात बताते हुए वंदना कुमारी ने बताया कि आज भी महिलाएं अज्ञानता की शिकार है । महिलाएं महीने में 30-40 रुपये खर्च नहीं कर बीमारी को आमंत्रण दे रहीं हैं। संस्था इन्हें जागरूक करने के साथ-साथ रोजगार भी दे रही है।
सघन जागरूकता अभियान के तहत आज चंदवे बस्ती, हतमा बस्ती, मिसिर गोंदा, पिठोरिया, बाढ़ू काके चौक में 300 से अधिक महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बबली देवी, स्वीटी देवी, गीता देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, काती एवं मौली आदि ने अपनी टीम के साथ इस अभियान को सफल बनाया और आज इस अभियान से 200 से अधिक महिलाएं जुड़ गई ।
---
हेल्प पुअर हेल्प ह्यूमैनिटी टीम ने बाटे पैड
जासं, राची : विश्व महावारी दिवस पर गुरुवार को हेल्प पुअर हेल्प ह्यूमैनिटी टीम की ओर से कुसई बस्ती एवं सब्जी बेचने वाली महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्हें स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी दी गई। मौके रंजीता सिंह, रश्मि, स्वाति, आरती सिंह व रेखा सिंह आदि उपस्थित थीं।
--
प्रतिज्ञा संस्था की मासिक धर्म को ले किया जागरूक
जागरण संवाददाता राची :प्रतिज्ञा संस्था की ओर से राची तथा खूंटी में 2500 परिवारों के बीच राशन बाटा गया। साथ ही किशोरियों और महिलाओं की मासिक धर्म से संबंधित परेशानियों के मद्देनजर 20 किशोरियों और महिलाओं के साथ जागरुकता कार्यक्रम चलाया। नेहा और निशा ने मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया। सभी को सैनिटरी पैड भी बाटे गए।
कार्यक्रम में सोमनाथ उराव, सरस्वती देवी, सोनी देवी, उíमला तिर्की, शीला देवी आदि शामिल रहे।