Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 3rd April 2020, मंत्री का केंद्र पर आरोप, ऑटो चालक ने की आत्‍महत्‍या, हाई कोर्ट, हज हाउस, हिंदपीढ़ी में 8000 लोगों की स्क्रीनिंग

Top Ranchi News of the Day 3rd April 2020. पढ़ें शुक्रवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 05:12 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 3rd April 2020, मंत्री का केंद्र पर आरोप, ऑटो चालक ने की आत्‍महत्‍या, हाई कोर्ट, हज हाउस, हिंदपीढ़ी में 8000 लोगों की स्क्रीनिंग
Top Ranchi News of the Day, 3rd April 2020, मंत्री का केंद्र पर आरोप, ऑटो चालक ने की आत्‍महत्‍या, हाई कोर्ट, हज हाउस, हिंदपीढ़ी में 8000 लोगों की स्क्रीनिंग

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 3rd April 2020 - शुक्रवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने केंद्र पर कोरोना वायरस के संकट में राज्‍य की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बिहार के रहने वाले ऑटो चालक ने रांची में आत्‍महत्‍या कर ली है। झारखंड हाई कोर्ट में कोरोना से निपटने के लिए राज्‍य में मौजूद संसाधन पर सुनवाई हुई। हज हाउस में क्‍वारंटाइन सेंटर बनाने का लोगों ने विरोध किया। मलेशिया महिला के संपर्क में आए हिंदपीढ़ी के 8000 लोगों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने पीएम मोदी पर लगाया झारखंड की उपेक्षा का आरोप

राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कोरोना संकट में केंद्र पर झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्‍होंने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, लेकिन उन्होंने कोरोना को लेकर झारखंड की समस्या जानने का कोई प्रयास नहीं किया। कहा कि झारखंड में दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी केंद्र ने झारखंड से कोई जानकारी लेने की कोशिश नहीं की। उन्होंने प्रधानमंत्री से अविलंब झारखंड को जरूरी मेडिकल उपकरण, खाद्यान्न औऱ आर्थिक पैकेज देने की मांग की। मंत्री ने 5 अप्रैल को लोगों में एकजुटता की भावना लाने के लिए दीपक जलाने के प्रधानमंत्री के आह्वान को भी राजनीतिक कार्यक्रम बताया। आरा निवासी ऑटो चालक ने की आत्‍महत्‍या, कमरे से मिला नोटों का बंडल

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक ऑटो चालक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। वह बिहार के आरा का रहनेवाला है। वह रांची में रहकर ऑटो चलाता था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है। ऑटो चालक के मकान मालिक ने बताया कि वह लॉकडाउन के कारण परेशान रहता था। वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। प‍ुलिस की जांच के दौरान उसके कमरे से नोटों का बंडल मिला। ऑटो चालक की मौत की खबर बिहार में उसके परिजनों को दे दी गई है।

हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा- कोरोना जांच को कितने किट हैं मौजूद

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राज्य में उपकरण की कमी सहित अन्य मामले को लेकर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि कोरोना जांच के लिए कितनी किट उपलब्ध हैं। कितने लोग राज्य के बाहर से आए हैं और कितने लोगों को होम क्वॉरटाइन किया गया है। राज्य सरकार को इसकी पूरी जानकारी सात अप्रैल से पहले अदालत में दाखिल करनी है। मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी। इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध

रांची के कडरू स्थित हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनाने को लेकर विरोध शुरू हो गया। प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने की घोषणा के बाद गुरुवार की देर रात कुछ लोग हज हाउस देखने और तैयारी के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही कडरू के लोग हज हाउस के पास पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। कडरू के लोगों ने कहा कि हज हाउस में किसी कीमत पर क्वॉरंटाइन सेंटर नहीं बनाने दिया जाएगा। इस बीच वहां हंगामा होने लगा। मौके पर अरगोड़ा थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।

मलेशियाई महिला के संपर्क में आए 107 लोग, हिंदपीढ़ी के 8000 लोगों की स्क्रीनिंग

मलेशियाई मूल की कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला 107 लोगों के संपर्क में आई थी। इसमें हिंदपीढ़ी और ट्रेन की बोगी में सफर करने वाले यात्री शामिल हैं। इनमें से अधिकतर लोगों से संपर्क साध लिया गया है। उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि हिंद पीढ़ी के 54 लोग महिला के संपर्क में आए थे। इसके अलावा रांची जिला के अतिरिक्त 35 लोग, 15 ट्रेन के कर्मी और शेष अन्य लोग संपर्क में आए थे। इनमें से कई को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है जबकि अन्य की स्क्रीनिंग की जाएगी। हिंंदपीढ़ी के लगभग 8000 घरों में रहने वालों की स्क्रीनिंग होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.