Move to Jagran APP

Tablighi Jamaat: भागते फिर रहे जमातियों की ऐसे हो रही धरपकड़, क्वारंटाइन को भी तैयार नहीं

Tablighi Jamaat दिल्ली के मरकज में शामिल होने वाले तब्लीगियों की खोज और उनके संपर्क में आए लोगों की पूरे राज्य में तलाश हो रही है। ऐसे लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 02:34 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 08:44 PM (IST)
Tablighi Jamaat: भागते फिर रहे जमातियों की ऐसे हो रही धरपकड़, क्वारंटाइन को भी तैयार नहीं

रांची, जासं। Tablighi Jamaat दिल्ली के मरकज में शामिल होनेवाले तब्लीगियों की खोज और उनके संपर्क में आए लोगों की पूरे राज्य में तलाश हो रही है। ऐसे लोगों के मिलने पर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। साथ ही जिस व्यक्ति में कोरोना का कोई लक्षण नजर आ रहा या उस पर शक हो रहा उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा रहा है।

loksabha election banner

जामताड़ा में मस्जिदों में तलाशी, पांच को किया गया क्वारंटाइन

जामताड़ा के मस्जिदों पर पुलिस की निगरानी कड़ी हो गई है। माना जा रहा है कि इस मरकज में जामताड़ा के पांच लोग शामिल हुए थे। वे वहां से निकल चुके हैं। इनमें से एक की जांच कर उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अन्य चार लोगों की जांच के बाद उत्तर प्रदेश में क्वारंटाइन किया गया है। इस बीच राज्य मुख्यालय के निर्देश पर जिले के मस्जिदों की जांच पुलिस ने शुरू की है। जामताड़ा नगर थाना व नारायणपुर थाने के मस्जिदों की जांच पुलिस ने की है। इधर विद्यासागर थाना के मस्जिदों की बुधवार व गुरुवार को जांच की गई।

मदरसा में छिपे थे सभी मौलाना

रांची के हिंदपीढ़ी में मिली कोरोना पॉजिटिव विदेशी मूल की महिला के संपर्क में आए गिरिडीह के आठ मौलवी जिन्हें बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पिहरा स्थित मदरसा से निकालकर क्वारंटाइन सेंटर माल्डा पीएचसी भेजा था। उनक ब्लड सैंपल जांच के लिए गुरुवार को रिम्स भेजा गया। इधर, क्वारंटाइन सेंटर का गुरुवार को खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण करते हुए सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं गावां बीडीओ डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। वैसे अभी क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई है उन्हें अभी तक कोई परेशानी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार यहां छिपे सभी आठ मौलाना हिंदपीढ़ी रांची स्थित मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लॉकडाउन के बाद 27 मार्च को निजी बोलेरो से पिहरा आए थे। तब से वे लोग पिहरा मानपुर मदरसा में रह रहे थे। 

क्वारंटाइन में गांडेय के 24 मौलाना

गांडेय के दो मदरसों में मिले इस्लाम धर्म प्रचारक मौलानाओं को गुरुवार भी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके उनपर नजर रखी जा रही है। वहीं तिसरी प्रखंड के खोरवाटांड़ विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 16 मौलाना को 14 दिन के लिए रखा गया है। लॉकडाउन तक उन सभी को सेंटर में मुखिया सुरेश यादव की देखरेख में रखा जाएगा। 

जुगसलाई व मानगो के 20 लोग क्वारंटाइन

जमशेदपुर स्थित जुगसलाई क्षेत्र के एक ही परिवार के छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यह परिवार एक सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन से अनुमति लेकर मुंबई इलाज कराने गया था। वहां कोरोना वायरस का प्रकोप अधिक होने की वजह से सभी को क्वारंटाइन किया गया है। गुरुवार को सड़क मार्ग से ये लोग जमशेदपुर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया। पीडि़ता गंभीर रोग से जूझ रही थी, जिसका ऑपरेशन मुंबई में होना था। वहीं, मानगो जाकिर नगर के एक ही परिवार के 14 लोग क्वारंटाइन में रखे गए हैं। यह परिवार रांची के ङ्क्षहदपीढ़ी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई महिला के संपर्क में था। इसमें पांच का नमूना लेकर जांच के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीेएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 धर्मप्रचारकों को लाया गया क्वारंटाइन

दुमका स्थित सरैयाहाट के ककनी नवाडीह गांव के मस्जिद से प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 धर्मप्रचारकों को गुरुवार को अपने कब्जे में लिया है। बीते सोमवार को सभी धर्मप्रचारक इस मस्जिद में आए थे। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद सबको क्वारंटाइन में रखा जाएगा। सभी कोलकाता, बंगाल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के हैं। सभी दिल्ली के तब्लीगी जमात में गए थे या नहीं पुलिस इसपर पूछताछ करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.