Move to Jagran APP

RSS Sangh Samagam : शाखा विस्तार का लक्ष्य दे गए संघ प्रमुख मोहन भागवत

डॉ मोहन भागवत संघ समागम की तारीफ करते हुए अगले एक वर्ष में रांची की सभी बस्तियों में शाखा शुरू होने की उम्मीद लेकर रांची से विदा हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 07:33 PM (IST)
RSS Sangh Samagam : शाखा विस्तार का लक्ष्य दे गए संघ प्रमुख मोहन भागवत
RSS Sangh Samagam : शाखा विस्तार का लक्ष्य दे गए संघ प्रमुख मोहन भागवत

रांची, [संजय कुमार]।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने पांच दिवसीय रांची प्रवास के दौरान शाखा विस्तार पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने अगले एक वर्ष में रांची महानगर की सभी बस्तियों में शाखा शुरू करने का लक्ष्य संघ के स्वयंसेवकों एवं अधिकारियों को दिया। साथ ही झारखंड एवं बिहार के ज्यादा से ज्यादा गांवों तक संघ कार्य पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया। वहीं संपर्क विभाग की योजना से संघ प्रमुख के साथ रांची में पहली बार हुई प्रमुख लोगों के साथ बैठक में सभी को संघ कार्य समझाने में सफल रहे। 

loksabha election banner

संघ प्रमुख के साथ मिलकर राज्य के खिलाड़ी तो इतने खुश थे कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि विश्व के सबसे बड़े संगठन के प्रमुख कितने सामान्य ढंग से लोगों से बात करते हैं। उन्होंने संघ समागम की भी तारीफ की। रविवार को बैठक के बाद गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। संघ के अनुसार शहरों की जनसंख्या का तीन प्रतिशत एवं गांवों की जनसंख्या का एक प्रतिशत लोगों को स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य तय है। इस लक्ष्य को कैसे पूरा करना है इस पर झारखंड एवं बिहार के प्रांत स्तर के अधिकारियों को कार्य योजना बनाने को कहा।

उन्होंने रांची की 156 बस्तियों में अगले शिवरात्रि तक संघ कार्य शुरू करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी। रांची महानगर के अभी 125 बस्तियों में शाखाएं लग रही हैं। कहा कि आप सभी बस्तियों में काम शुरू करें मैं अगले वर्ष जब बुलाएंगे तब आऊंगा। 2025 में संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है और उस समय तक संघ चाहता है कि अधिक से अधिक गांवों एवं शहरों तक संघ का काम किसी न किसी रूप में पहुंचे और शाखाओं की संख्या बढ़े।

संघ प्रमुख ने संघ समागम की तारीफ करते हुए भी कहा था कि कार्यक्रम अच्छा रहा। स्वयंसेवकों की उपस्थिति भी अच्छी रही। सभी बस्तियों से लोग आए। शारीरिक का प्रदर्शन भी अच्छा रहा व गीत का सामूहिक गान भी लोग ठीक से किए। संघ प्रमुख ने खुले मंच से भी कहा था कि मैं 6 वर्ष तक बिहार का क्षेत्र प्रचारक था और सभी बस्तियों से लोगों को इस तरह के कार्यक्रम में बुलाने का यह मेरा पहला अनुभव है।

सत्संग आश्रम प्रमुख के बुलावे पर देवघर पहुंच रहे सरसंघचालक मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार को देवघर स्थित ठाकुर अनुकूलचंद के सत्संग आश्रम जाएंगे। वे वहां के प्रमुख बाबाई दा के आग्रह पर जा रहे हैं। आरएसएस के नागपुर में चलने वाले तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण शिविर को देखने के लिए पिछले वर्ष जब बाबाई दा वहां गए थे तो उन्होंने संघ प्रमुख से सत्संग आश्रम आने का आग्रह किया था। उसी आग्रह को पूरा करने के लिए मोहन भागवत सोमवार की सुबह आश्रम में पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि में संघ प्रमुख मोहन भागवत गिरिडीह में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह देवघर सत्संग आश्रम जाएंगे। वहां पर बाबाई दा, उनके पिता अशोक दा और आश्रम के कुछ और प्रमुख लोगों से मिलने के बाद निकल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आरएसएस के संपर्क विभाग की योजना के तहत संघ प्रमुख देश भर में प्रमुख संतों से मिलते रहते हैं। यह योजना उनकी प्रति वर्ष बनती है। पिछले वर्ष ही वे रामरेखा बाबा से मिलने के लिए सिमडेगा के रामरेखाधाम गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.