रांची में युवक समेत 2 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Ranchi News
Jharkhand Crime News. व्यक्ति ने अपने ही कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या की। राजदेव राम नामक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची में आज बुधवार को दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पहली घटना रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है। यहां एक व्यक्ति ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी है। लोवर बाज़ार के हरिजन बस्ती की घटना है। व्यक्ति ने अपने ही कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या की। राजदेव राम नामक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
दूसरी घटना रांची के चुटिया थाना क्षेत्र की है। यहां अमर चौक चुटिया के पास एक 27 वर्ष के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। युवक का नाम संदीप बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि आए दिन राज्य में आत्महत्या की घटना बढ़ गई है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण लाेग तनाव में आ जा रहे हैं और अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं।