Move to Jagran APP

झारखंड में स्‍थापित होंगे 2 नए विश्‍वविद्यालय, हर जिले में होगी ओपन यूनिवर्सिटी की शाखा

Jharkhand Hindi News. राज्य को दो नए विश्वविद्यालयों का तोहफा मिलने जा रहा है। रांची और जमशेदपुर के एक-एक कॉलेज को अपडेट करने का प्रस्ताव है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 03:10 PM (IST)
झारखंड में स्‍थापित होंगे 2 नए विश्‍वविद्यालय, हर जिले में होगी ओपन यूनिवर्सिटी की शाखा
झारखंड में स्‍थापित होंगे 2 नए विश्‍वविद्यालय, हर जिले में होगी ओपन यूनिवर्सिटी की शाखा

रांची, [ब्रजेश मिश्र]। झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालित होने वाले उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के शिक्षा जगत को बड़ा तोहफा देने की तैयारी है। राज्य में एक साथ दो नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें ट्राइबल यूनिवर्सिटी के साथ झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

loksabha election banner

ओपन यूनिवॢसटी के जरिए पूरे राज्य में ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगे। घर बैठे विद्यार्थी इसके जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। यह राज्य विश्वविद्यालय होगा। वहीं ट्राइबल यूनिवर्सिटी के लिए केवल स्थान का चयन होना बाकी है। मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री की सहमति के साथ ही इन दोनों विश्वविद्यालयों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी को भेज दिया जाएगा।

दो कॉलेजों को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने का प्रस्ताव

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के दो कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपडेट करने का प्रस्ताव है। इसके तहत घाटशिला कॉलेज, घाटशिला तथा रांची वीमेंस कॉलेज, रांची को अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए दोनों महाविद्यालयों को पहली किस्त के रूप में 5-5 करोड़ रुपये झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आवंटित किये जा रहे हैं। इससे ये महाविद्यालय अपनी मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर सकेंगे।

ए ग्रेड नहीं होने के कारण विश्वविद्यालयों को दूरस्थ शिक्षा का अधिकार नहीं

झारखंड ओपन यूनिवॢसटी की स्थापना के प्रस्ताव से पहले राज्य के अलग-अलग विश्वविद्यालयों की ओर से दूरस्थ शिक्षा केंद्र स्थापित करने की पहल की गई। इसके लिए आवेदन भी लिए गए। यूजीसी की ओर से आवेदन को निरस्त कर दिया गया। कहा गया कि नैक से ए ग्रेड प्राप्त होने की अनिवार्यता पूरी करने के बाद ही संबंधित आवेदन पर विचार किया जा सकता है। लिहाजा इसकी शुरुआत नहीं हो सकी।

अब तक प्रदेश में संचालित हो रहे विश्वविद्यालय

रांची यूनिवर्सिटी रांची

श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय

सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर

नए विश्वविद्यालय

झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी

झारखंड ट्राइबल यूनिवर्सिटी

इन कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में किया जाएगा अपग्रेड

घाटशिला कॉलेज घाटशिला

रांची वीमेंस कॉलेज रांची

'झारखंड में ओपन यूनिवर्सिटी की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस दिशा में की जा रही पहल का स्वागत किया जाना चाहिए।' -डॉ रणजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रतिकुलपति केयू सह प्रोफेसर, बीआइटी, सिंदरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.