Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 224 मामले

LIVE Coronavirus Ranchi. रिम्स में लगातार वार्डो में भर्ती मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। मेडिसिन वार्ड से तीसरी बार संक्रमित मिला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 12:38 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 224 मामले
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 224 मामले

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ भी हुआ है। अब रांची में कोरोना के कुल 224 केस हो गए हैं। इसमें से 166 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि मृतक अन्‍य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। अब रांची में कोरोना के 54 सक्रिय केस बचे हैं। उनका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

रिम्स व निजी अस्पताल में भर्ती 3 मरीज कोरोना पॉजिटिव, सभी दूसरे जिले के संक्रमित

राजधानी के लैब से बुधवार को कोरोना के तीन मामले की पुष्टि हुई है। एक संक्रमित की जांच रिम्स के लैब में हुई थी, जबकि दूसरे की जांच निजी अस्पताल के लैब में की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार रिम्स में जांचे गए मरीज खूंटी का रहने वाला है। मरीज की उम्र 63 साल है। तीन दिन पूर्व उसके मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान सैंपल जांच के लिए ली गई, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आयी है।

रिम्स में लगातार वार्डो में भर्ती मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। मेडिसिन वार्ड से तीसरी बार संक्रमित मिला है। इससे पहले भी दो बार वार्ड को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया की जा चुकी है। अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि वार्ड को सेनिटाइज करने की प्रक्रिया की जाएगी। सेनिटाइज होने तक मरीजों को दूसरे यूनिट में भर्ती किया जाएगा। इधर, रिम्स के अलावा निजी लैब से मिले दो संक्रमित हजारीबाग के रहने वाले है। दोनों फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दो दिन पूर्व दोनों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.