Move to Jagran APP

Corona Update: झारखंड में आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update. अब झारखंड में कोरोना वायरस के कुल 1041 मामले हो गए हैं। बता दें कि शनिवार को भी राज्‍य में 90 नए पॉजिटिव केस मिले थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 12:13 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 04:54 PM (IST)
Corona Update: झारखंड में आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Corona Update: झारखंड में आज मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज रविवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। 11 नए कोरोना केस लोहरदगा जिले से और 2 नए पॉजिटिव केस जामताड़ा में मिले हैं। जामताड़ा में मिले दोनों नए मरीज प्रवासी हैं और दो सप्‍ताह पहले अपने घर लौटे हैं। घर आने के बाद दोनाें को क्‍वारंटाइन में रखा गया था। आज उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। लोहरदगा में मिले सभी 11 मरीज प्रवासी हैं। इसकी पुष्टि डीसी आकांक्षा रंजन ने की है। अब झारखंड में कोरोना वायरस के कुल 1041 मामले हो गए हैं। बता दें कि शनिवार को भी राज्‍य में 90 नए पॉजिटिव केस मिले थे। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्‍या 550 हो गई है। इसके अलावा 473 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर वापस जा चुके हैं। राज्‍य में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। रविवार को जामताड़ा में मिला मरीज मिहिजाम का रहने वाला है। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड अस्‍पताल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

शनिवार को सिमडेगा में 34, रामगढ़ में 21, गुमला में 10, पश्चिमी सिंहभूम में पांच, जमशेदपुर में छह, रांची, लातेहार तथा हजारीबाग में तीन-तीन, पलामू में दो तथा खूंटी, लोहरदगा तथा सरायकेला-खरसावां में एक-एक नए मरीज मिले। वहीं, आठ जिलों में कुल 63 मरीज स्वस्थ भी हुए।

शनिवार को यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ

धनबाद : 41, सिमडेगा : 05, पूर्वी सिंहभूम : 04, सरायकेला-खरसावां : 04, पश्चिमी सिंहभूम : 03, गिरिडीह : 03, खूंटी : 02, पलामू : 01

जिलावार सक्रिय मामले

जिला :  एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 144

सिमडेगा : 83

रामगढ़ : 67

हजारीबाग : 64

धनबाद : 60

गुमला : 36

कोडरमा : 28

रांची  : 20

गढ़वा : 20

सरायकेला-खरसावां : 19

पश्चिमी सिंहभूम : 18

लातेहार : 16

पलामू : 12

खूंटी : 09

लोहरदगा : 16

बोकारो  04

गिरिडीह : 03

साहिबगंज : 03

पाकुड़ : 02

दुमका : 00

देवघर : 00

जामताड़ा : 02

गोड्डा : 00

चतरा : 00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.