Move to Jagran APP

CAA Support: उपद्रव पर BJP ने कहा-चुप नहीं बैठेंगे, डीसी बोलीं-शांति बनाए रखें; लोहरदगा-रांची ट्रेन रद

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम पत्थर तलवार डंडे से हमला किया। प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 05:44 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:22 PM (IST)
CAA Support: उपद्रव पर BJP ने कहा-चुप नहीं बैठेंगे, डीसी बोलीं-शांति बनाए रखें; लोहरदगा-रांची ट्रेन रद
CAA Support: उपद्रव पर BJP ने कहा-चुप नहीं बैठेंगे, डीसी बोलीं-शांति बनाए रखें; लोहरदगा-रांची ट्रेन रद

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि प्रदेश में अराजकता की हदें टूट रही हैं और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। गुरुवार को लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकले शांतिपूर्ण जुलूस पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि यह प्रायोजित पथराव, आगजनी और हिंसा की घटना घोर निंदनीय है। जुलूस जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्ग से होकर शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया था लेकिन अराजक तत्वों ने पथराव किया। यह घटना राज्य को अराजकता में झोंकने वाला है।

loksabha election banner

गिलुवा ने कहा कि एक तरफ आदिवासियों का नरसंहार हुआ वहीं शांतिपूर्ण जुलूस में हिंसा कराई जा रही है। यह राज्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। गिलुवा ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार से जन आकांक्षाओं की पूर्ति की उम्मीद कर रही थी परंतु यह सरकार शुरू से ही राज्य को हिंसा और अराजकता में झोंकने को आमादा है। हालात अगर नियंत्रित नहीं हुए तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह पर न दें ध्यान : डीसी

लोहरदगा की उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। अफवाह पर ध्यान न दें, जिला प्रशासन अप्रिय घटना को रोकने को लेकर पूरी तरह से समर्पित और सक्रिय है। पुलिस प्रशासन का सभी लोग सहयोग करें। कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोहरदगा जिला शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण के रूप में जाना जाता है। हमें अमन-चैन को स्थापित करना है। जिला प्रशासन अमन-चैन की व्यवस्था स्थापित करने के लिए तत्पर है। आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण के निर्माण में सहयोग करें।

लोहरदगा रांची ट्रेन का परिचालन रद

लोहरदगा के बिगड़े हालात को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से गुरुवार को लोहरदगा रांची ट्रेन का परिचालन रद कर दिया है। स्टेशन पर करीब 150 रेल यात्री पहुंचे थे। डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। फिर इसे रद करने की सूचना दी गई।

तुष्टिकरण की राजनीति देश के लिए खतरनाक : विहिप

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने लोहरदगा में हुई हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम, पत्थर, तलवार, डंडे से हमला किया। वहीं प्रशासन पूरी घटना पर मूकदर्शक बना रहा। बाद में हंगामा बढ़ा तो कफ्र्यू लगा दिया गया। राज्य सरकार की शह पर अब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर भी हमला किया जा रहा है।

राष्ट्रविरोधी ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है

साहू ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद ही पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है। महिलाओं, बच्चों एवं वृद्ध लोगों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। अनुसूचित जनजाति के लोगों की हत्या हो जाती है लेकिन राज्य सरकार कोई एक्शन नहीं लेती है। कुछ दिन पूर्व आरएसएस के वर्ग पर पेट्रोल बम फेंका गया। सरकार गठन के पहले ही दिन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पत्थलगड़ी के नाम पर अराजकता फैलाने वालों का केस वापस ले लिया जाता है।

कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से राष्ट्रविरोधी ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है। इसी का परिणाम है कि चाईबासा में सुनियोजित तरीके से सात लोगों की जघन्य हत्या कर दी जाती है। अगर सरकार इस तरह की मानसिकता को परिवर्तित नहीं करती तो विश्व हिंदू परिषद केंद्र सरकार एवं राष्ट्रपति से संज्ञान लेने को कहेगी और आंदोलन करने को बाध्य होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.