Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 14th October 2019, दो भाइयों को मारी गोली, दुलाल भुइयां, लोकेश की याचिका खारिज, किसानों के साथ रात्रि भोज, महिला से चेन छीनी

Top Ranchi News of the Day 14th October 2019. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 05:40 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 14th October 2019, दो भाइयों को मारी गोली, दुलाल भुइयां, लोकेश की याचिका खारिज, किसानों के साथ रात्रि भोज, महिला से चेन छीनी

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 14th October 2019 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। लूटपाट के इरादे से जेवर दुकान में घुसे पांच अपराधियों ने दो व्यवसायी भाइयों को गोली मार दी। दुलाल भुइयां मामले में अब झारखंड हाई कोर्ट में दिवाली के बाद सुनवाई होगी। अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में आरोपित लोकेश चौधरी की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। इजरायल जाने वाले किसानों को सीएम रघुवर आज रात्रि भोज देंगे। मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला से अपराधियों ने चेन छीन ली। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

लालपुर में 2 व्यवसायी भाइयों को मारी गोली

रांची के लालपुर में अमरावती कांप्लेक्स के जेवर दुकान गहना घर में सोमवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में जेवर व्यवसायी दो भाई रोहित खैरवाल और राहुल खैरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक-एक गोली पेट में लगी है। बताया जा रहा है कि पांच अपराधी लूटपाट के इरादे से जेवर दुकान में घुसे थे। इसका विरोध करने पर दोनों भाइयों को गोली मार दी गई। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

दुलाल भुइयां मामले में दिवाली के बाद हाई कोर्ट में सुनवाई

झारखंड के पूर्व भू राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के राजनीतिक भविष्य पर फैसला फिलहाल टल गया है। विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए दाखिल उनकी याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में अब दिवाली के बाद सुनवाई होगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत से समय देने का अनुरोध किया। इस पर हाई कोर्ट ने उन्हें समय की मंजूरी दी। सोमवार को सुनवाई के दौरान सीबीआइ बहस के लिए तैयार थी।

लोकेश चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने खारिज की

झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के अशोक नगर में हुए अग्रवाल बंधु हत्याकांड के आरोपित लोकेश चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया। मामले का आरोपित लोकेश चौधरी फिलहाल फरार है। बता दें कि पैसे के लेनदेन में अशोक नगर में हेमंत और महेंद्र अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी।

इजरायल जाने वाले किसानों के साथ रात्रि भोज करेंगे सीएम रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड से इजरायल जाने वाले किसानों के समूह से आज मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री किसानों के सम्मान में उन्हें अपने आवास पर रात्रि भोज भी देंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों का दल मंगलवार की सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। दोपहर 3:30 बजे दिल्ली से किसानों का दल इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ान भरेगा। 20 अक्टूबर को राज्य के किसान दिल्ली वापस लौटेंगे।

मॉर्निंग वाक पर निकली महिला से चेन की छिनतई

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली माला झा नामक महिला से चेन छिनतई कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया है। अरगोड़ा पुलिस युवक से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। इस मामले में अन्य अपराधी की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.