Move to Jagran APP

झारखंड की 6 पंचायत दीनदयाल सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित Ranchi News

Jharkhand. पंचायती राज मंत्रालय इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेजा है। मंत्रालय पुरस्कार की राशि और इस बाबत आयोजित होने वाले समारोह की सूचना शीघ्र देगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 07:43 PM (IST)
झारखंड की 6 पंचायत दीनदयाल सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित Ranchi News
झारखंड की 6 पंचायत दीनदयाल सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित Ranchi News

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पंचायती राज मंत्रालय ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए राज्य की छह पंचायतों का चयन किया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में पंचायत प्रशासन के बेहतर प्रबंधन तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए इन पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायती राज मंत्रालय ने झारखंड सरकार को इस आशय का पत्र भेजा है। सामान्य तौर पर पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान है। इससे इतर लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने के कारण यह संभव नहीं हो सका था।

loksabha election banner

बताते चलें कि इन पुरस्कारों के लिए पंचायतों को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। पुरस्कार के लिए सबसे पहले पंचायतों से इंट्री मांगी जाती है। इसके बाद प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बनी कमेटी संबंधित पंचायतों के क्रियाकलापों का भौतिक सत्यापन करती है। इसके बाद पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के लिए तीन-तीन पंचायतों की अनुशंसा राज्य सरकार मंत्रालय को भेजती। पुन: केंद्रीय टीम संबंधित पंचायतों का दौरा कर वहां की यथास्थिति का मुआयना करती है। इसके बाद पंचायतों का चयन होता है।

ये पंचायतें होंगी पुरस्कृत

मंत्रालय ने पुरस्कार के लिए जिला पंचायत की श्रेणी में खूंटी का चयन किया है। इसी तरह ई-पंचायत की श्रेणी में गिरिडीह की सरिया व देवघर की मधुपुर पंचायत का चुनाव मंत्रालय ने किया है। ग्राम पंचायत की श्रेणी में गिरिडीह के बिरनी प्रखंड की कपिलो, धनबाद की गोपीनाथडीह तथा कोडरमा के जयनगर प्रखंड की तमाई पंचायत का चयन किया गया है। अलबत्ता मंत्रालय ने पुरस्कार की तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की। इस मद में पंचायतों को 12 से 45 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.