जयंती पर याद किए गए दुर्गा सोरेन
दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के तत्वावधान में झामुमो नेता दुर्गा सोरेन की जयंती पर याद किया।
संसू, नामकुम : दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के तत्वावधान में झामुमो नेता दुर्गा सोरेन की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा और संचालन सचिव बीरू साहू ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, विशिष्ट महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माझी, केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या, महासचिव विनोद पाडेय सहित अन्य अतिथियों ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। मौके पर शिबू ने कहा कि दुर्गा सोरेन युवाओं के दिलों में रहते थे। यही कारण है कि आज भी युवा उन्हें याद करते हैं। राज्य के लोग केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार से परेशान हैं। भाजपा सरकार ने आदिवासियों को ठगने का काम किया है। रघुवर सरकार ने विकास के नाम पर पूंजीपतियों के इशारे पर आदिवासियों को भूमिहीन बनाने का काम किया है। कहा हमने लड़कर नया राज्य बनवाया है और झामुमो ही राज्य और स्थानीय लोगो का विकास कर सकती है। आगामी विधानसभा में झामुमो की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान डॉ. रोबिन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पार्टियों के दो सौ लोगों ने झामुमों की सदस्यता ली।
----
उत्कृष्ट कार्य करनेवाले हुए सम्मानित
स्मारक समिति के द्वारा क्षेत्र के 12 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले, समिति द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेयी प्रतिभागियों और क्षेत्र के पत्रकारों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बिरीस मिंज के नेतृत्व में कई महिला-पुरुष पारंपरिक परिधान में पहुंचे।
-----
आयोजन में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय सदस्य अंतु तिर्की, बीरू साहू, मंटू लाला, पप्पू सिंह, विलियम रिचर्ड लकड़ा, मुश्ताक आलम, वर्षा गाड़ी, बिरीस मिंज, हेमलाल मेहता, अमर महतो, अश्रि्वनी शर्मा, हाबिल मिंज, मुकेश महतो, लक्ष्मण राम, उमेश महतो, सीमा लकड़ा, अंकित, शाति तिर्की, ममता तिर्की, गोलू, अंर्जुन, सुशीला तिर्की सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।