Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांध लिया 'फिर रघुवर सरकार' का संकल्प

रांची भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को रक्षासूत्र बांधकर एक बार फिर रघु़वर सरकार का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:45 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:51 AM (IST)
मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांध लिया 'फिर रघुवर सरकार' का संकल्प
मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांध लिया 'फिर रघुवर सरकार' का संकल्प

रांची : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को रक्षासूत्र बांधकर 'एक बार फिर रघुवर सरकार' का संकल्प लिया है। रविवार को रांची के हरमू मैदान में आयोजित कमल सखी सम्मान समारोह में महिला मोर्चा ने राज्य के 21 हजार मंडलों से पौने छह लाख राखियों को एकत्र कर मुख्यमंत्री को सौंपी। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और राज्य के पांचों प्रमंडलों से एक-एक महिला कार्यकर्ता ने पौने छह लाख महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा और 'अबकी बार 65 पार' का नारा दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हर काम में महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं। यह शक्ति राष्ट्र व समाज की शक्ति बने, इस दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। परिवार को समृद्ध करने वाली महिलाएं राज्य की समृद्धि में भी भागीदार बनें और राज्य के विकास का नेतृत्व करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट हो, यही हमारी सरकार का संकल्प है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा भी की। कहा, तीन माह बाद फिर से एक बार डबल इंजन की सरकार बनाएं, ताकि विकास के जो काम हो रहे हैं, वह और तेजी से हों।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आधी आबादी के स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा भी की। विशेष तौर पर सुकन्या योजना, स्वच्छता मिशन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र किया। कहा, सात लाख महिलाओं को 30 सितंबर तक उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। इस अवसर में मंत्री डॉ. लुइस मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह व मेयर आशा लकड़ा ने भी अपने विचार रखे।

----------

रघुवर दास आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध है :

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक मजदूर परिवार से हूं। मेरी मा अशिक्षित थीं। लेकिन, आज मैं जहा भी हूं, मा की वजह से हूं। मा हमेशा कवच बनकर मेरे साथ रहीं। जिस तरह मा ने कवच बन कर मेरा साथ दिया, उस तरह राज्य की महिलाओं ने कवच बन मुझे यहा तक पहुंचाने में योगदान दिया है। कहा, आप सभी ने कमल सखी सम्मान समारोह में मुझे राखी बाधी है। मैं आप सभी बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि रघुवर दास आपके लिए 24 घटे उपलब्ध है। सीएम ने कहा कि आप अबला नहीं हैं। सरकार आपको हर योजना में सहयोगी बनाना व विकास कार्य का नेतृत्व कराना चाहती है।

-----------------

महिलाएं बन रहीं मिट्टी की डॉक्टर :

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब महिलाएं मिट्टी की डॉक्टर बन रही हैं। हर पंचायत में दो-दो मिट्टी की डॉक्टर बनाई जा रही हैं। कहा, खेत भी बीमार पड़ता है, खेत की बीमारी का इलाज अब हमारी बहनें करेंगी। इसके लिए उन्हें किट उपलब्ध कराया जा रहा है।

---------------

झारखंड की गरीबी 30 प्रतिशत कम हुई : विजया रहाटकर

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यूनाइटेड नेशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में करीब 30 फीसद गरीबी की दर में गिरावट आई है। कहा, झारखंड की गरीबी दर 74.5 फीसद थी, जो अब घटकर 46.5 हो गई है। झारखंड की अन्य विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में ही सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। मात्र एक रुपये में महिलाओं के नाम से संपत्ति का निबंधन हो रहा है। देश भर में आठ करोड़ किसानों को छह-छह हजार रुपये दिए गए हैं, ताकि किसान कृषि कार्य के लिए समय पर अपने संसाधन जुटा सकें। केंद्र सरकार के 100 दिन में कई अहम कार्य हुए हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35-ए को हटाया। आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति, बाल अत्याचार पर नकेल कसी गई। यहा सिर्फ राखी बाधने का कार्य नहीं हो रहा है, बल्कि राज्य की बहनें मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास प्रकट कर रही हैं। यह धागा विश्वास का है, यह धागा महिलाओं को मिले सम्मान और सुरक्षा का है। झारखंड की आधी आबादी यानी महिलाएं रघुवर दास के साथ हैं। चुनाव में वे घर-घर जाकर रघुवर दास की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करें।

---------

रघुवर दास के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने का संकल्प लें : लक्ष्मण गिलुवा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश नेतृत्व ने 65 पार का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में आप सब बहनों की अहम भूमिका है। आप संकल्प लें, ताकि विकास के लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। राज्य में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.