Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 6th September 2019, ट्रैफिक पुलिस का चालान, झामुमो नेता भाजपा में, बंधु तिर्की, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन, घूस के लिए ट्रैक्टर को थाने में रखा

Top Ranchi News of the Day 6th September 2019. पढ़ें शुक्रवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:11 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 6th September 2019, ट्रैफिक पुलिस का चालान, झामुमो नेता भाजपा में, बंधु तिर्की, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन, घूस के लिए ट्रैक्टर को थाने में रखा

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 6th September 2019 - शुक्रवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ट्रैफिक पुलिस के जवान का 34 हजार रुपये का चालान कटा। बगोदर के झामुमो नेता छोटेलाल यादव भाजपा में शामिल हो गए। बंधु तिर्की की आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआइ से केस डायरी मांगी है। रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को अब नया काम नहीं दिया जाएगा। थानेदार ने घूस के लिए एक ट्रैक्टर को 21 दिनों तक थाने में रखा, अब कार्रवाई की अनुशंसा हुई है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

रांची में ट्रैफिक पुलिस का कटा 34 हजार का चालान

राजधानी रांची में शुक्रवार को नए ट्रैफिक नियम का खामियाजा खुद ट्रैफिक पुलिस को भुगतना पड़ा। यातायात नियम के उल्लंघन पर कांस्टेबल राकेश कुमार का 34 हजार रुपये का चालान कटा। राकेश कुमार रांची के प्लाजा चौक पर प्रतिनियुक्त हैं। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सरकारी कर्मी होने की वजह से उनसे दोगुना जुर्माना वसूला गया। गुरुवार दोपहर में रांची के रेडियम चौक पर एक आइटीबीपी के जवान का छह हजार रुपये का चालान कट गया। चालक के पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट का था। जवान के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

झामुमो नेता छोटेलाल यादव समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

बगोदर के झामुमो नेता छोटेलाल यादव और मझगांव गढ़वा के आशीष दुबे गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक नागेन्द्र महतो, गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।

बंधु तिर्की की आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी

झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे बंधु तिर्की की याचिका पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआइ से केस डायरी मांगी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के बाद बंधु तिर्की ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उधर, 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में बंधु तिर्की की जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला नहीं हो सका। आरोपी बंधु तिर्की को एसीबी ने एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया है। एसीबी की विशेष अदालत ने जमानत पर फैसला देने से पूर्व एसीबी से कुछ डाक्यूमेंट्स की मांग की है। इस पर अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी।

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को अब नहीं दिया जाएगा नया काम

झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को हाई कोर्ट के नए भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा कि नए भवन का कितना कार्य पूरा हुआ और कितना बचा है। कम से कम समय में निर्माण कार्य पूर्ण हो सकता है तो बताएं। इस पर सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि निर्माण कार्य कर रहे रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को अब नया काम नहीं दिया जाएगा।

घूस के लिए थानेदार ने 21 दिनों तक ट्रैक्टर को थाने में रखा, कार्रवाई का आदेश

बिना जुर्म ट्रैक्टर पकड़ा और 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिला खनन पदाधिकारी के आदेश के बावजूद 21 दिनों तक ट्रैक्टर को थाने से नहीं छोड़ा। पलामू के चैनपुर थानेदार सुनीत कुमार पर लगे इस आरोप की पुष्टि हो चुकी है। थानेदार पर ट्रैक्टर छोड़े जाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप प्रमाणित हुए हैं। पलामू के डीआइजी ने लोकायुक्त कार्यालय में अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। पूरे मामले की जांच लोकायुक्त के आदेश पर कराई गई थी। डीआइजी पलामू की रिपोर्ट मिलने के बाद लोकायुक्त ने डीजीपी कमल नयन चौबे को यह निर्देश दिया है कि वे दोषी लोकसेवकों पर विधि-सम्मत दंडात्मक कार्रवाई करें, जिनके चलते शिकायतकर्ता को मानसिक व आर्थिक क्षति हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.