संदेहास्पद स्थिति में महिला पुलिसकर्मी की मौत, बंद कमरे में मिली लाश Ranchi News
Jharkhand. रांची पुलिस ने एक महिला पुलिस का शव उसके कमरे से बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 07:55 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पुलिसकर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। बुधवार को उसका शव उसके ही कमरे से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। महिला पुलिसकर्मी अहिल्या देवी जैप 10 में ब्यूटीशियन विभाग में कार्यरत थी।
सदर डीएसपी दीपक पांडेय ने बताया कि अहिल्या देवी का शव उनके ही कमरे में होने की सूचना मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस घर के अंदर पहुंची। ऐसा लग रहा है कि जैसे अहिल्या देवी की किसी बीमारी से मौत हुई है। हालांकि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 45 वर्षीय अहिल्या देवी अपने बेटे के साथ रहती थी। पुलिस उनके बेटे से भी पूछताछ कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर सिटी एसपी हरिलाल चौहान और जैप कमांडेंट कुसुम पुनिया भी पहुंचे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें