Move to Jagran APP

एक क्लिक में खोजें वोटर लिस्‍ट में अपना नाम, लोकसभा चुनाव के लिए जारी हुई मतदाता सूची

Lok Sabha Polls. झारखंड में 2,19,81,479 मतदाता वोट डालेंगे। वोटर लिस्‍ट के अनुसार पांच वर्षों में 16,32,358 मतदाता राज्‍य में बढ़े हैं। 307 किन्नर वोटर भी अबकी बार मतदान करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 05:14 PM (IST)
एक क्लिक में खोजें वोटर लिस्‍ट में अपना नाम, लोकसभा चुनाव के लिए जारी हुई मतदाता सूची
एक क्लिक में खोजें वोटर लिस्‍ट में अपना नाम, लोकसभा चुनाव के लिए जारी हुई मतदाता सूची

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में लोकसभा चुनाव में कुल 2,19,81,479 मतदाता वोट देंगे। इनमें 307 किन्नर मतदाता हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो पांच वर्षों में 16,32,358 मतदाता बढ़े हैं। किन्नर मतदाताओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2014 में महज 26 किन्नर मतदाता थे। वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 307 हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक 164.100.150.3/SearchEngine पर जाकर आप एक क्लिक में मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। आयोग की वेबसाइट www.jharkhand.gov.in/ceo पर जाकर इलेक्‍ट्रॉल डाटाबेस सर्च किया जा सकता है। टॉल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर भी आप वोटर लिस्‍ट में अपना नाम-पता की जानकारी ले सकते हैं।

loksabha election banner

इसे इनमें मतदान को लेकर जागरुकता तथा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की इच्छाशक्ति के रूप में देखा जा रहा है। सेवा मतदाताओं में भी काफी वृद्धि हुई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद एक जनवरी 2019 को अर्हता तिथि मानते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।

55 फीसद बूथों पर ही बिजली
विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की बात करें तो 54.79 फीसद मतदान केंद्रों पर ही बिजली की व्यवस्था है। अन्य केंद्रों पर जेनरेटर या अन्य व्यवस्था करनी होगी।

अन्य सुविधाओं का हाल (आंकड़े प्रतिशत में)
रैंप : 75.29, पेयजल : 93.32, शौचालय : 92.97, प्रतीक्षा कक्ष या शेड : 87.80

ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान
राज्य के सभी 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सभी बूथों पर ईवीएम तथा वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल आडिट ट्रायल) का इस्तेमाल होगा। वीवीपैट से वोटरों को एक पर्ची मिलेगी जिससे पता लगेगा कि जिसे वह वोट दिया है उसे वास्तविक में पड़ा या नहीं। वीवीपैट को लेकर जागरुकता अभियान मतदान से 48 घंटा पूर्व तक चलता रहेगा।

14 सीटों में आठ सामान्य सीटें
झारखंड में कुल 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आठ सामान्य क्षेत्र हैं, जबकि एक अनुसूचित जाति तथा पांच अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
ये हैं सीटें : राजमहल (एसटी), दुमका (एसटी), गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी), पलामू (एससी) तथा हजारीबाग।

लोकसभा चुनाव का फैक्ट फाइल

- कुल मतदाता  :2,19,81,479

- पुरुष मतदाता : 1,15,07,697 (52.35 फीसद)

- महिला मतदाता : 1,04,73,475 (47.65 फीसद)

- सेवा मतदाता : 35,219

- थर्ड जेंडर : 307

- कुल मतदान स्थल : 20,053

- कुल मतदान केंद्र : 29,464


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.