डोरंडा में युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में भेजा गया रिम्स
राची : डोरंडा इलाके में शनिवार को एक बार फिर गोली चली। गोलीबारी में बेलदार मोहल्ला निवासी एक युवक घायल हो गया।
राची : डोरंडा इलाके में शनिवार को एक बार फिर गोली चली। गोलीबारी में बेलदार मोहल्ला निवासी शब्बीर आलम नामक युवक घायल हो गया है। गोली उसके दाएं पैर के घुटने के नीचे लगी है। घायल को पहले एक निजी नर्सिंग होम में भेजा गया था। उसे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस इस गोलीबारी की घटना को संदेहास्पद मान रही है। हालाकि घायल शब्बीर आलम ने पुलिस को बताया है कि वह पोखर टोली गया हुआ था। वहा पर बाइक पर दो अपराधी पहुंचे और बिना कुछ बताए गोली मार दी। पुलिस युवक के बताए बयान के आधार पर जाच शुरू कर दी है। डोरंडा थानेदार रमेश कुमार का कहना है कि जिस जगह पर गोली लगी है इससे आशका है कि आपसी छीना-झपटी या टेस्टिंग में गोली लगने की आशका है। हालाकि पूरी जाच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि डोरंडा इलाके में हाल के दिनों में लगातार तीन हत्या के मामले सामने आए हैं। तीनों ही हत्याकाड में पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है। इस बीच एक और गोलीबारी की घटना सामने आई है।
डोरंडा में हाल में हुई घटनाएं :
-8 जनवरी 2019 को डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में अज्ञात अपराधियों ने ग्रामसभा के सचिव शकर सुरेश के दोस्त सामू को गोली मार कर हत्या दी। वहीं अपराधियों की गोलीबारी से शकर सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक भी अपराधी नहीं पकड़े गए हैं।
-29 दिसंबर 2018 को बड़ा घाघरा में जमीन कारोबारी अरुण किस्पोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी ने पाच अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
-09 दिसंबर 2018 को डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा में अपराधियों ने अमित टोपनो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुबह के समय उसका शव मिला था। उसकी शिनाख्त खूंटी के तोरपा निवासी अमित टोपनों के रूप में हुई थी। अमित टोप्पो पूर्व में एक न्यूज पोर्टल में पत्रकार रह चुका था। हाल में वह ओला कैब चलाता था। अब तक मामले में हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर।