Move to Jagran APP

अब नौ मार्गो पर नॉन-स्टॉप चलेगी एसी डीलक्स बस

राज्य के नौ प्रमुख मार्गो पर नॉन-स्टॉप वातानुकूलित डीलक्स बसें चलेंगी। कुल 26 मार्गो पर संचालन की अनुमति इन बसों को दी गई है।

By Edited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 12:45 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 12:49 PM (IST)
अब नौ मार्गो पर नॉन-स्टॉप चलेगी एसी डीलक्स बस
अब नौ मार्गो पर नॉन-स्टॉप चलेगी एसी डीलक्स बस

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के नौ प्रमुख मार्गो पर नॉन-स्टॉप वातानुकूलित डीलक्स बसें चलेंगी। कुल 26 मार्गो पर संचालन की अनुमति इन बसों को दी गई है। इनमें राज्य के आधे से अधिक जिले कवर हो रहे हैं लेकिन कई जिले अभी भी वातानुकूलित बस सेवा से वंचित होंगे। इन जिलों में साहिबगंज, खूंटी, सिमडेगा सरीखे पिछड़े जिले हैं जहां आवागमन के साधन अभी भी बहुत कम हैं। लंबी दूरी के मार्गो पर बस एक दिन जाएगी तो दूसरे दिन लौटकर आएगी। इन मार्गो में रांची से दुमका, गिरिडीह से जमशेदपुर, कोडरमा से जमशेदपुर, चतरा से जमशेदपुर आदि शामिल हैं। ऐसे मार्गो की संख्या 8 हैं जिन पर बसें जिस दिन जाएंगी उसके अगले दिन लौटेंगीं। बस और रूट की जो सूची परिवहन विभाग ने जारी की है उनमें 97 से 366 किमी तक का रूट है।

loksabha election banner

कहां से कहां स्टॉपेज एक तरफ से दूरी धनबाद से जमशेदपुर : नॉन-स्टॉप : 301 किमी हजारीबाग से बोकारो : नॉन-स्टॉप : 130 किमी बोकारो से देवघर : नॉन-स्टॉप : 218 किमी गिरिडीह से बोकारो : नॉन-स्टॉप : 109 किमी गिरिडीह से कोडरमा : नॉन-स्टॉप : 97 किमी रांची से देवघर : नॉन-स्टॉप : 299 किमी हजारीबाग से डालटनगंज : नॉन-स्टॉप :180 किमी गिरिडीह से जमशेदपुर : नॉन-स्टॉप : 298 किमी रामगढ़ से धनबाद : नॉन-स्टॉप : 120 किमी

धनबाद से जमशेदपुर : बोकारो : 263 किमी गिरिडीह से जमशेदपुर : बोकारो : 366 किमी चतरा से गिरिडीह : बरही : 197 किमी चतरा से धनबाद : हजारीबाग : 199 किमी रांची से दुमका : देवघर : 366 किमी कोडरमा से देवघर : गिरिडीह : 178 किमी गिरिडीह से रांची : राजधनवार : 245 किमी कोडरमा से जमशेदपुर : हजारीबाग : 334 किमी कोडरमा से धनबाद : कोडरमा स्टे. : 158 किमी चतरा से जमशेदपुर : इटखोरी : 347 किमी गिरिडीह से डालटनगंज : सिमरिया व लातेहार : 334 किमी कोडरमा से दुमका : जमुआ,देवघर : 252 किमी चतरा से देवघर : इटखोरी, कोडरमा : 281 किमी कोडरमा से बोकारो : कोडरमा स्टेशन : 171 किमी कोडरमा से रांची : कोडरमा स्टेशन, चतरा : 255 किमी चतरा से देवघर : हजारीबाग : 269 किमी कोडरमा से गुमला : हजारीबाग, सिमरिया, लोहरदगा : 275 किमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.