Move to Jagran APP

मेरे रश्‍के कमर... सुंदरियों ने दिखाए फैशन के हसीन जलवे, मनोहारी दृश्‍यों को निहारती रह गई रांची

Fashion Show in Ranchi. रांची के मछली घर में चल रहे एसोटेक कार्निवाल में रविवार को बच्चों ने जमकर मस्ती की। अंतिम दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। मॉडलों ने रैंप पर वाक किया।

By Edited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 06:23 AM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 12:09 PM (IST)
मेरे रश्‍के कमर... सुंदरियों ने दिखाए फैशन के हसीन जलवे, मनोहारी दृश्‍यों को निहारती रह गई रांची
मेरे रश्‍के कमर... सुंदरियों ने दिखाए फैशन के हसीन जलवे, मनोहारी दृश्‍यों को निहारती रह गई रांची

रांची, जासं। ऐसोटेक कार्निवाल-2019 में वर्ष के अंतिम संडे के दिन भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने संडे को फन डे बना दिया। देर रात तक लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का लुफ्त उठाया। मुख्य आकर्षण रांची का फेस ऑफ ईयर कॉम्पटीशन था। जिसके अंतर्गत लड़कों में मिस्टर गबरू जवान और लड़कियों में मिस सोनी कुड़ी का चयन होना था।

loksabha election banner

इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रचना शाहदेव, अदिति सिंह,जिम्मी गुप्ता और वसीम उपस्थित थे। बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। मोहित को रांची के गबरू जवान का खिताब मिला, जबकि दिव्या राची की सोनी कुड़ी बनी। इसके अतिरिक्त बच्चों ने चॉकलेट खाओ कॉम्पटीशन में जमकर हिस्सा लिया। लगभग 300 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

बेस्ट साड़ी प्रतियोगिता के अंतर्गत महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। रविवार के ऑउटफिट का थीम ब्लू कलर था। सुबह कार्यक्रमों की शुरुआत ट्रेजर हंट से हुई जिसमें बच्चों ने विभिन्न सुरागों के जरिए खजाने को खोज निकाला। यंगिस्तान टाइम में टीन एजर्स ने जमकर धमाल मचाया और डांस किया। राजीव सिन्हा के नेतृत्व में जेएफटीए ने नाटक प्रस्तुत किया। कार्निवाल में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक जागरूकता स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान सभी को नियमों की जानकारी दी गई।

ये रहे विजेता : ट्रेजर हंट- सूजन ,सेम, आलोक चॉकलेट ईटिंग कॉम्पटीशन- अंकित, रूमाना, आकाश ,अरुण बेस्ट साड़ी प्रतियोगिता - रूबी, दीपिका, रेखा बेस्ट आउटफिट - आदित्य, दर्शिका, पलक मिस सोनी कुड़ी -दिव्या,सुमन, अर्चना मिस्टर गबरू जवान- मोहित,अभिषेक , सत्यम विजेताओं को मिले पुरस्कार : सभी विजेताओं को प्रबंध निदेशक प्रतुल शाहदेव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अहसान अली ,सत्य प्रकाश चंदेल, शुभोजीत ,धीरज ,संतोष ,सुमित, चौम्पी, रितिका, आकाक्षा, दीक्षा सिम्मी, फहरीन ,राकेश ,आस्था विशाखा, रौनक, राजेश, अभिशा, सुम्मी, आदि सक्रिय थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.