जेल में भिड़े दो पूर्व मंत्री, बंधु तिर्की और एनोस एक्का में मारपीट
Birsa Munda Jail. कोलेबिरा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद पूर्व विधायक एनोस एक्का ने बंधु तिर्की से मारपीट की। दोनों नेताओं को चोटें आई हैं।
रांची, जासं। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सोमवार को दो पूर्व मंत्रियों झारखंड विकास मोर्चा नेता बंधु तिर्की और झारखंड पार्टी नेता एनोस एक्का के बीच मारपीट की खबर आई। जेल के अधिकारियों ने तो ऐसी घटना से इन्कार किया लेकिन सूत्रों के अनुसार मारपीट में दोनों को चोट भी आई है।
बताया गया है कि कोलेबिरा उपचुनाव का नतीजा सामने आने के बाद दोनों नेता जेल में आमने-सामने हो गए। हाथापाई और गुत्थम गुत्था हुई। जेल में तैनात जवानों ने उन्हें अलग किया। गौरतलब है कि एनोस एक्का कोलेबिरा विधानसभा सीट से झापा प्रत्याशी थीं जो उपचुनाव हार गईं और चौथे नंबर पर रहीं। यहां से जीते कांग्रेस प्रत्याशी नमन बिक्सल कोंगाड़ी के पक्ष में झाविमो की ओर से बंधु तिर्की ने भी प्रचार किया था।
ऐसा माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मधु कोड़ा की कैबिनेट में कभी दोनों साथ ही मंत्री हुआ करते थे। एनोस एक्का हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं जबकि बंधु पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है।