Move to Jagran APP

राममंदिर के लिए विहिप ने भरी हुंकार, कहा- सरकार कानून बनाए, भव्य निर्माण हम कर लेंगे

Ram Mandir. अयोध्‍या में मंदिर निर्माण को लेकर रांची में आयोजित विराट संकल्प संभा में विहिप ने कहा कि केंद्र सरकार इसके लिए कानून बनाए।

By Edited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 07:04 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 12:26 PM (IST)
राममंदिर के लिए विहिप ने भरी हुंकार, कहा- सरकार कानून बनाए, भव्य निर्माण हम कर लेंगे
राममंदिर के लिए विहिप ने भरी हुंकार, कहा- सरकार कानून बनाए, भव्य निर्माण हम कर लेंगे

रांची, राज्य ब्यूरो। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर चल रही विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया है। रविवार को रांची में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित विराट संकल्प सभा में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने स्पष्ट कहा कि सरकार कानून बनाए, मंदिर का निर्माण हम स्वयं कर लेंगे।

loksabha election banner

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संकल्प सभा में जगन्नाथ शाही ने पूर्व की अटल बिहार वाजपेयी सरकार की भी चर्चा की। कहा, उन्होंने अच्छी सरकार चलाई लेकिन मंदिर निर्माण पर पहल नहीं की। कहा, तब लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि मंदिर बनाना हमारे एजेंडे में नहीं है। उन्होंने वचन नहीं निभाया, प्रकृति नाराज हो गई। प्याज के भाव चढ़ गए और एक अच्छी सरकार प्रकृति के कुपित होने से चली गई। इसके बाद की सरकारों ने हिंदुत्व को मिटाने का काम किया।

2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई। इन्होंने अपने घोषणापत्र में मंदिर निर्माण की बात कही। 4.5 साल से अधिक हो गया, वे भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। यह भी कहा कि उन्होंने अच्छी सरकार चलाई है लेकिन राम मंदिर बनाने का संकल्प लेकर उसे पूरा न करना महंगा पड़ेगा। क्योंकि प्रकृति अपना रंग दिखा रही है। साफ कहा, मोदी जी अपने भगवान राम को जो वचन दिया था उसका पालन करो। शीघ्र मंदिर बनाएं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसे और उन्हें पप्पू कहकर संबोधित किया। संकल्प सभा को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल, महंत सीताराम शरण, साध्वी लाडली शरण ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत प्रांत अध्यक्ष पंचम सिंह ने किया। इससे पूर्व आर्ट ऑफ लिविंग के ऋषिनाथ शाहदेव की टीम ने गणेश वंदना और भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों दीपों के साथ महाआरती की गई।

मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे : विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने विरोधियों के मंदिर निर्माण की तारीख न बताने के तंज का भी जवाब दिया। कहा, 1992 में जब जब संपूर्ण भारत के लोग अयोध्या की भूमि पर पहुंचे थे तब भी हमने तारीख नहीं बताई थी और ढांचा ढाह दिया था। हम अब भी कहते हैं कि भव्य राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। हमारा संकल्प कागजी नहीं है सच्चे हिंदू का संकल्प है। विहिप 108 करोड़ हिंदुओं को साथ लेकर मंदिर वहीं बनाएगी।

भव्य राम मंदिर युगों-युगों तक खड़ा रहेगा : राकेश लाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि आयोध्या में भव्य राम मंदिर का न सिर्फ निर्माण होगा बल्कि व युगों-युगों तक खड़ा रहेगा। हालांकि उन्होंने इसके लिए ¨हदु समाज को एकजुट होने की नसीहत दी। कहा, संघे शक्ति कलियुगे अर्थात संघ में ही शक्ति है, इसलिए अपनी संस्कृति को बचाने के लिए संगठित होकर समाज के बीच सभी को रहना होगा। उन्होंने सेक्युलर ताकतों को भी निशाने पर लिया।

कहा, सेक्युलर ताकतें समाज का भ्रमित कर रहीं हैं। कार्यक्रम में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, वीरेंद्र विमल, अजय अग्रवाल, योगेंद्रनाथ सिन्हा, धु्रवदेव तिवारी, गंगा प्रसाद यादव, देवी प्रसाद शुक्ला, वीरेंद्र साहू, स्वामी दिव्यानंदजी महाराज, स्वामी दिव्यज्ञानजी, स्वामी ज्योति स्वरूप, स्वामी सत्यमित्रा नंद, गिरिजा शंकर पांडेय, राष्ट्र सेविका समिति की संपर्क प्रमुख त्रिपुला दास, भोला दास, किशन झा, अमर प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी, मिथिलेश्वर झा, पारस नाथ मिश्रा, दीपा रानी कुंज, रवि शंकर राय, शंकर प्रसाद शुक्ला, आशुतोष मिश्र, शक्ति नाथ लाल दास, राजीव कमल बिंट्टू, कैलाश केशरी, मुकेश गिरी, सुजीत सिंह, लालू प्रसाद, सहित विहिप एवं बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूरे रांची महानगर के लोग शामिल हुए थे। रांची शहर में जगह-जगह से रैली निकालकर लोग कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

महंथ सीताराम शरण ने कहा, रामजन्म भूमि कोई प्रयोग शाला नहीं : चित्रकूट से आए महंथ सीताराम मे कहा, श्रीराम जन्मभूमि कोई प्रयोगशाला नहीं है। यदि कोई भी आकर किसी प्रकार का हस्तक्षेप करता है तो हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जब-जब हिंदू जगा है विश्व में खलबली मची है। वहीं साध्वी लाडली शरण ने कहा, किसी को न्याय मिलने में देर हो जाए तो उसे अन्याय कहते हैं, राम मंदिर निर्माण किसी कानून का मोहताज नहीं है। भगवान राम हम सभी के हैं, उनके जन्मस्थल पर भव्य मंदिर था है और भविष्य में भी रहेगा। हिंदू समाज धैर्यवान है इसका मतलब वह कायर नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.