Move to Jagran APP

बेड़ो में लेवी वसूलने पहुंचे कुख्यात डेविड भगत का सेंदरा

राजधानी रांची के बेड़ो, इटकी और लापुंग इलाके में आतंक के पर्याय डेविड भगत का सेंदरा कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 07:37 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 07:37 AM (IST)
बेड़ो में लेवी वसूलने पहुंचे कुख्यात डेविड भगत का सेंदरा
बेड़ो में लेवी वसूलने पहुंचे कुख्यात डेविड भगत का सेंदरा

जागरण संवाददाता, रांची/बेड़ो : राजधानी रांची के बेड़ो, इटकी और लापुंग इलाके में आतंक का पर्याय रहे कुख्यात अपराधी अरविंद केरकेट्टा उर्फ डेविड भगत का ग्रामीणों ने सेंदरा कर दिया। बताया जा रहा है कि वह बेड़ो गडरी गाव में बुधवार रात करीब आठ बजे लेवी वसूलने पहुंचा था। उसी दौरान गांव में एक खलीहानी पूजा भी थी। जहां पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहा था। एक युवती से छेड़छाड़ भी की थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर मारा डाला। उसकी हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव को गडरी गांव के खलिहान में छोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमण, एएसआई आकाशदीप, एएस आई रामेश्वर यादव सशस्त्र बल के साथ गडरी गाव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना आए। देर रात ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।

loksabha election banner

सम्राट गिरोह का था एरिया कमांडर : उग्रवादी जयनाथ गिरोह के सम्राट गिरोह में डेविड एरिया कमाडर था। उसके खिलाफ रंगदारी, लूट, हत्या सहित कई मामले दर्ज थे। उसने माडर थाना क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी हरिहर नाग को गोली मारी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। वर्ष 2017 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह तब पकड़ा गया था जब अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। रांची के सदर थाना क्षेत्र से भी वह कारबाइन के साथ पकड़ा गया था। जेल से छूटकर हाल के दिनों में वह एक राजनीतिक संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यो में जुड़ गया था। अप्रैल माह में इटकी इलाके में हुई गोलीबारी में भी डेविड का नाम आया था। 'प्रारंभिक तौर पर लेवी वसूली के दौरान मार डालने की बात सामने आ रही है। छेड़छाड़ कारण भी बताया जा रहा है। इसका सत्यापन किया जा रहा है।'

आशुतोष शेखर, ग्रामीण एसपी रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.