Move to Jagran APP

ट्रेन और हाइवा में जोरदार टक्कर, चार घंटे तक जाम रहा रेल ट्रैक

Accident. मंगलवार को बरकाकाना और गढ़वा रुट पर पैसेंजर ट्रेन व हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। कोई हताहत नहीं हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 04:21 PM (IST)
ट्रेन और हाइवा में जोरदार टक्कर, चार घंटे तक जाम रहा रेल ट्रैक
ट्रेन और हाइवा में जोरदार टक्कर, चार घंटे तक जाम रहा रेल ट्रैक

रांची, जासं। बरकाकाना -गढ़वा सीआइसी रेल  खंड के हेन्देगीर  स्टेशन  के  पास  मंगलवार  को  तड़के पैसेंजर  ट्रेन  व हाइवा में  जोरदार  टक्कर  हुई। हेन्देगीर  स्टेशन  से  4.45 बजे  सुबह मे अप  बीडीएम  पैसेंजर  ट्रेन  खुली और  पोल  संख्या 138/23-24 के पास मानव  रहित  रेल  ट्रैक पर  पहले से फंसी हाइवा को जोरदार  टक्कर  मारी । जिसमे बीडीएम  पैसेंजर  ट्रेन  का  इंजन तथा  हाइवा  डंपर बुरी  तरह  क्षतिग्रस्त  हो गए ।इस  हादसे मे  किसी  व्‍यक्ति  के हताहत  होने  की  सूचना  नहीं  है ।

loksabha election banner

जानकारी  के  अनुसार  बीडीएम  पैसेंजर  ट्रेन  चालक  की सूझ-बूझ  से बड़ा  हादसा  होने  से  बच  गया ।सभी  रेल  यात्री  सहित  हाइवा  का  चालक  सुरक्षित  है। घटना  के  बाद  हेन्देगीर  स्टेशन  मास्टर  को  सूचना  दी  गई  , इसके  बाद  यात्री  ट्रेन  को  हेन्देगीर  स्टेशन  वापस  लाया  गया। सूचना  मिलते  ही एलडीएफ  की टीम पीडब्लूआई के  अधिकारी सहित बरकाकाना व  पतरातू रेल  पुलिस  ने घटनास्थल  पर  पहुंच  ट्रैक पर  फंसे हाइवा  को  निकाला।

चार  घंटे  तक  अप  और डाउन  दोनो  ट्रैक  जाम  रहा, जिसके  कारण  आवागमन  पूरी  तरह  बाधित  रहा । काफी  मशक्कत  के  बाद  ट्रैक  को  खाली  कर पुनः  रेल  सेवा  बहाल  की गई ।उसके  बाद  बीडीएम  पैसेंजर  ट्रेन  के  इंजन को बदलकर  कर  चार  घंटे  बाद  वाराणसी  के  लिए  रवाना  किया  गया। घटनास्थल  का निरीक्षण करने को डीआरएम, रेल  पुलिस  कमांडेंट  बरकाकाना, पुलिस  इंस्पेक्टर पतरातू  केरेडारी  थाना  प्रभारी मौके पर हैं। रेलवे प्रशासन घटना  की  जांच  कर  रहे  हैं ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.