वाटर संप की गंदगी से बीमारियां परोस रहा पेयजल विभाग
रांची : पेयजल विभाग का पानी पीने योग्य नहीं है। इस बात की पुष्टि पानी के रंग
विवेक आर्यन, रांची :
पेयजल विभाग का पानी पीने योग्य नहीं है। इस बात की पुष्टि पानी के रंग, उसकी महक और उनमें मिलने वालों कीड़ों से होती है। जाहिर है कि यह पानी शहर के करीब 70 फीसदी आबादी को गंदे पानी के द्वारा बीमारियों का खतरा है। लेकिन लोगों की समस्याओं से अवगत विभाग जान बूझ कर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। राजधानी का सबसे बड़ा जलस्रोत रुक्का जलशोध प्लांट इसका बड़ा उदाहरण है। रुक्का स्थित अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज संप पिछले दो सालों से साफ नहीं हुए हैं। जबकि नियम है कि साल में दो बार इन सभी संपों की सफाई होनी है। सफाई के लिए बारिश के मौसम के पूर्व और बाद का समय निर्धारित है।
ज्ञात हो कि रुक्का प्लांट में 10 एमजीडी क्षमता वाले दो बड़े संप हैं। एक संप तीस मीटर डायमीटर का है और दूसरा 900 वर्ग मीटर का क्षेत्रफल लिए है। दोनों की गहराई 13 फीट है। इनकी सफाई अंतिम बार 2016 में हुई थी। नियमत: अभी तक चार बार दोनों संपों की सफाई हो जानी चाहिए थी।
---
अनुमानित दो फीट की मोटी परत जमी है संप में
शहर के 15 लाख लोगों को पानी देने वाले संप में अनुमानित दो फीट मोटी गंदगी की परत जमी है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2016 में जब संप की सफाई हुई थी तब उनमें 1.75 फीट मोटी गंदगी की परत जमी हुई थी। पिछली बार भी सफाई का अंतराल वर्तमान जैसा ही था।
--
पानी के बैक्टीेरिया कर रहे हैं बीमार
जानकार बताते हैं कि डैम का पानी शहर की गंदगी और हमारे शरीर की गंदगी से युक्त होता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि पानी को सही रूप से फिल्टर और क्लोरिनेशन के बाद ही प्रयोग में लाया जाए। पानी के साफ नहीं होने से उनमें वायरस और बैक्टेरिया होना तय है। ऐसे में पानी संबंधी कई बीमारियों के फैलने का खतरा आज भी शहर के लोगों पर है।
वायरस बीमारी
ई-कोलाई - डायरिया
सिजेला - डिसेंट्री
हेपीटाइटिस ए व ई - जोंडिस जरूरी बातें -
- फिल्टर और क्लोरिनेशन के बाद संप में जमा होता है पानी। संप की गंदगी से साफ पानी फिर होता है गंदा।
- संप के नीचे जमी है गंदगी की परत, 13 फीट उपर से गिरता है पानी, वहां से सीधा आपके घर आता है।
- शहर की 15 लाख आबादी पर पड़ रहा है गंदगी का असर। ---- कोट --
1. पानी को उबाल कर पीना सबसे सुरक्षित है। इससे पानी में मौजूद बैक्टेरिया मर जाते हैं। गंदे पानी के सेवन से बहुत खतरनाक बीमारियां पैल सकती हैं। साफ और शुद्ध पानी पीने की आदत बनाएं।
डॉ. मनोज, रिम्स