पीएलएफआइ उग्रवादी ललन ¨सह की हत्या
तमाड़ : थाना क्षेत्र के जारगो बिरहोर कोलोनी के समीप जंगल से गत गुरुवार को को पुलिस ने पालना निवासी युवक ललन ¨सह मुंडा का शव बरामद किया। थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया की आपसी रंजिश में उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।
तमाड़ : थाना क्षेत्र के जारगो बिरहोर कॉलोनी के समीप जंगल से गत गुरुवार को पुलिस ने पालना निवासी युवक ललन ¨सह मुंडा का शव बरामद किया। थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया की आपसी रंजिश में उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। ललन ¨सह मुंडा पीएलएफआइ का नक्सली था। वह तमाड़ क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहा था। गत गुरुवार की रात छह हथियारबंद लोग उसे जारगो से खोजते हुए बिरहोर कॉलोनी पहुंचे। बिरहोर कॉलोनी में ललन ¨सह मुंडा पहले से ही मौजूद था। वे लोग उसे उठाकर बगल के जंगल में ले गए और गोली मार दी। तमाड़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।