Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जोर देने अब उतरी भाजपा की कोर टीम

प्रदेश भाजपा अब झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रफ्तार तेज करने को कमर कस चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 06:04 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 06:04 AM (IST)
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जोर देने अब उतरी भाजपा की कोर टीम
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जोर देने अब उतरी भाजपा की कोर टीम

रांची । प्रदेश भाजपा अब झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रफ्तार तेज करने को कमर कस रही है। विगत एक महीने से पड़ोसी राज्यों में चुनाव को लेकर व्यस्त टीम ने रांची में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के टास्क से संबंधित सूचनाएं सभी प्रमंडल प्रभारियों से प्राप्त की।

loksabha election banner

बैठक में मौजूद संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने फोटोयुक्त बूथ कमेटी के शेष बचे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी विधायक अनंत ओझा, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी दीपक प्रकाश, पलामू प्रमंडल प्रभारी आदित्य साहू और संताल परगना प्रमंडल प्रभारी प्रदीप वर्मा ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की। इस दौरान कई संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ कमेटी आदि विषयों पर चर्चा के लिए 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक भी होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री आवश्यक दिशानिर्देश देंगे। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।

तुबिद ने सूखा राहत पर सरकार को बधाई दी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने राज्य के 129 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसानों को नुकसान में जाने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि किसान सूखा राहत मिलने से वैकल्पिक कृषि के माध्यम से क्षति की भरपाई कर सकते हैं। सरकार ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए, राज्य के किसानों की हित में ठोस कदम उठाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.