Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को मिली कई सौगातें

झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूरे झारखंड को खुले में शौच से मुक्त किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 01:38 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:17 PM (IST)
स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को मिली कई सौगातें
स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को मिली कई सौगातें

रांची, जेएनएन। स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को कई सौगातें मिलीं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूरे झारखंड को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) किया। इस मौके पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर, लोहरदगा तथा हजारीबाग को पूर्ण विद्युतीकरण जिले की घोषणा की। इससे पहले रामगढ़, बोकारो, धनबाद तथा रांची जिले पूर्ण विद्युतीकरण घोषित किए जा चुके हैं। 

loksabha election banner

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्लस टू शिक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों, अमीनो आदि को नियुक्ति पत्र दिया। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले 10 लोगों को झारखंड सम्मान मिला। प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये मिले। इनमें प्रसिद्ध तीरंदाज मधुमिता कुमारी और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान भी शामिल हैं।

राज्यपाल ने वीरवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि 18 साल में झारखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। चार सालों में आदिवासियों के विकास के लिए कई काम हुए। पलायन रोकने के लिए रोजगार से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने विकास में औऱ तेजी लाने के लिए समन्वित विकास पर जोर दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है।

झारखंड सम्मान प्राप्त करती तीरंदाज मधुमिता कुमारी।

सुबोधकांत सहाय ने सरकार पर साधा निशाना
राज्य की स्थापना दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सरकार पर साधा निशाना। कहा 18वें साल में कुपोषित और बेरोजगार प्रदेश है। राज्य की अब तक कोई दशा दिशा तय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले दुमका में भूख से एक आदिवासी की मौत हो जाती है और सरकार जश्न मना रही है।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सुबोधकांत सहाय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.