रघुवर ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, झारखंडवासियों के लिए सुख व समृद्धि की कामना की
सीएम रघुवर ने छठ पर्व पर झारखंड से गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन का अंधियारा दूर करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 01:00 PM (IST)
रांची, जेएनएन। सीएम रघुवर ने लोकआस्था के महापर्व छठ पर बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की। छठव्रतियों से प्रसाद ग्रहण किया।
सीएम ने ट्वीट कर भगवान भास्कर से समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। राज्य से गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन का अंधियारा दूर करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। छठी मईया और भगवान सूर्यदेव आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
सीएम रघुवर ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद सूर्य मंदिर में पूजा की।
झारखंड में छठ पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिनों तक चलने वाले सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा का श्रद्धा के साथ समापन हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें