Move to Jagran APP

उत्‍तर भारत में बर्फबारी, झारखंड में बढ़ी ठंड-होने लगा कनकनी का अहसास

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह में कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:51 PM (IST)
उत्‍तर भारत में बर्फबारी, झारखंड में बढ़ी ठंड-होने लगा कनकनी का अहसास
उत्‍तर भारत में बर्फबारी, झारखंड में बढ़ी ठंड-होने लगा कनकनी का अहसास

रांची, जासं। दीपावली के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया है। दिन में हल्की धूप व तेज हवा ठंड का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बुधवार का न्यूनतम तापमान 16.6 व गुरुवार का 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी भारत में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही उत्तरी मैदान इलाकों से बर्फीली हवाएं भी आ रही हैं। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह में कोहरा या कुहासा छाने की संभावना है।

माह के अंत तक ठंड दिखाने लगेगा असर : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नंवबर माह के अंत तक ठंड अपना पूरा असर दिखाएगा। छठ पूजा के बाद से तापमान में निरंतर गिरावट आती रहेगा। छठ की रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।

रिम्स में भी मौसमी मरीजों की संख्या बढ़ चली है। सर्दी का सितम बढऩे के बाद लोगों की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम ठंड होने की वजह से रात ग्यारह बजे से सुबह के छह बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में कुहासा दिखना शुरू हो गया है। लोगों ने अभी स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। डॉक्टर मरीजों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सालह दे रहे हैं।

पिछले 10 वर्षों में नवंबर माह का तापमान
वर्ष    तिथि  अधिकतम   तिथि    न्यूनतम
2017  - 06  -  29.6       25 व 27 -   9.2
2016  - 03  -  30.7   -    29  - 10.2
2015  -  06 व 28 - 30.7 - 27  -  8.2
2014  -  09 - 30.6 - 27 - 8.2
2013  -  01 - 29.8 - 15 - 9.2
2012  -  04 - 27.4 - 30 - 10.8
2011  -  09 - 29.4 - 30 - 10.8
2010  -  18 - 30.3 - 22 - 11.2
2009  -  14 - 30.4 - 23 -   8.9
2008  - 04 व 05 - 29.5 - 25 व 26 - 8.2       


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.