नए मीट रिकार्ड के साथ जासमिन ने स्वर्ण झटका
-अखिल भारतीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू कर्नाटक की शैली सिंह ने लंबी कूद में मीट रिक
-अखिल भारतीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू
कर्नाटक की शैली सिंह ने लंबी कूद में मीट रिकॉर्ड के साथ सोना जीता
जागरण संवाददाता, रांची : 34वें अखिल भारतीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पंजाब की जासमिन कौर ने नए मीट रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि रजत पदक जीतने वाली हरियाणा की अंजलि भी पिछले रिकार्ड से ज्यादा दूरी तक गोला फेंकने में सफल रही। वहीं अंडर-16 गर्ल्स में शैली सिंह ने 5.94 मीटर छलांग लगाकर लांग जंप में मीट रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
जासमिन ने 14.27 मीटर व अंजलि ने 14.22 मीटर गोला फेंका। पिछला नेशनल व मीट रिकार्ड पंजाब की परमजीत कौर के नाम था। उन्होंने 2016 में कोयंबटूर में आयोजित मीट में 14.21 मीटर गोला फेंका था। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम होटवार में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन श्रममंत्री राज पलिवार ने किया।
परिणाम इस प्रकार रहे :
जेवलिन थ्रो (यूथ ब्वॉयज :17-18)-1. यशवीर सिंह (हरियाणा, 75.63 मीटर), 2.रोहित यादव (यूपी, 75.14 मीटर), 3.नंद किशोर सिंह (दिल्ली, 72.03 मीटर),
शॉट पुट ( गर्ल्स, 15-16),1.जासमिन कौर (पंजाब, 14.27 मीटर), 2. अंजलि (हरियाणा, 14.22 मीटर), 3. एम शर्मिला (तमिलनाडु, 13.82 मीटर)
लंबी कूद (यूथ बालिका, 17-18),1. एंसी सोजन (केरल, 5.97 मीटर), 2.दीपांशी सिंह (यूपी, 5.91 मीटर), 3. मनीषा मेरेल (ओडिशा, 5.88 मीटर),
लंबी कूद-जूनियर गर्ल्स (19-20 वर्ष)-1.रेणु (पंजाब, 6.22 मीटर), 2. हर्षिनी (तमिलनाडु, 6.09 मीटर), 3. शेरिन (तमिलनाडु, 5.99 मीटर).
शॉटपुट (जूनियर गर्ल्स, 19-20), 1.अनामिका दास (यूपी, 14.41मीटर), 2. योगिता (हरियाणा, 13.50 मीटर), 3. मेघा मैथ्यू (केरल, 13.35 मीटर),
लंबी कूद (जूनियर ब्वॉयज, 19-20), 1.निर्मल साबू (केरल, 7.45 मीटर), 2. गौरव (हरियाणा, 7.32 मीटर), 3. कृष्णा कुमार (एमपी, 7.26 मीटर)।
-----