Move to Jagran APP

पड़ोसी महिला ने की दुधमुंहे की हत्या, बच्चे को पिलाई कीटनाशक

मृतक के पिता लंबोदर महतो ने वृजा देवी पर हत्या का आरोप लगते हुए मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 01:05 PM (IST)
पड़ोसी महिला ने की दुधमुंहे की हत्या, बच्चे को पिलाई कीटनाशक
पड़ोसी महिला ने की दुधमुंहे की हत्या, बच्चे को पिलाई कीटनाशक
रांची, जेएनएन। राहे प्रखंड के नावाडीह गांव में एक महिला ममता की आड़ में मानवता को शर्मसार किया है। आरोपी महिला ने द्वेष में एक दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की है। राहे ओपी के नावाडीह गांव के वृजा देवी ने आपसी मतभेद में अपनी पड़ोसी के एक साल के बेटे नवीन कुमार को कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी।

मृतक के पिता लंबोदर महतो ने ओपी में वृजा देवी पर हत्या का आरोप लगते हुए मामला दर्ज कराया है। राहे पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी महिला से उनके अच्छे संबंध हैं।

loksabha election banner

रोजाना बच्चे को खेलाने के लिए वह अपने घर ले जाती थी। रोजाना की तरह मंगलवार को भी बच्चे को ले गई थी। कुछ देर बाद ही बच्चा उल्टी करने लगा। इसके बाद दम तोड़ दिया। महिला के पास से कीटनाशक दवा पाई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.