पीएम मोदी को सिओल पीस प्राइज से सम्मानित किये जाने पर सीएम रघुवर दास ने दी बधाई
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिओल पीस प्राइज से सम्मानित किये जाने पर झारखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिओल पीस प्राइज से सम्मानित किये जाने की घोषणा पर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर भारतवासी के लिए यह गर्व का पल है। ज्ञात हो कि भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिओल पीस प्राइज से सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा ने बताया देश के लिए गौरव का क्षण : अंतरराष्ट्रीय सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने को भाजपा ने गौरव का क्षण बताया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत और विश्व की अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान के लिए दिया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रधानमंत्री को लगातार वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहे हैं, जिससे देश का गौरव बढ़ा है।
प्रधानमंत्री को शुभकामना देने वालों में बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युत वरण महतो, ऊषा पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, राजेश कुमार शुक्ला, अनिल सिन्हा, मिस्फीका हसन, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, सांवरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा, प्रमोद मिश्रा, शिव कुमार शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार, आरती सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह, नीरज पासवान, सोना खान, राम कुमार पाहन व अमरजीत यादव शामिल हैं।