विजयदशमी पर सीएम रघुवर ने राज्य की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 08:07 PM (IST)
रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि दशहरा और विजयदशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। आज के दिन प्रण लें कि हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलेंगे।
विजयदशमी के शुभ अवसर पर यह संकल्प लें कि क्रोध, अहंकार, गंदगी, भ्रष्टाचार और गरीबी रूपी रावण का दहन करेंगे।
देश और समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को हराकर एक समरस समाज का निर्माण करेंगे। न्यू इंडिया और न्यू झारखंड बनाने में अपना योगदान देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें